Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 1, 2023

खैरागढ़ : कोटरा गौठान समिति की हेमपुष्पा ने अगरबत्ती बनाकर कमाए रु 1.40 लाख "इस आमदनी से ज्यादा यूनिट लगाकर बड़े बाज़ार हेतु प्रोडक्शन करना चाहती हूं"- हेमपुष्पा, हितग्राही हेमपुष्पा स्वयं के साथ गांव की अन्य महिलाओं को दिलाना चाहती है नियमित रोजगार

 खैरागढ़ : कोटरा गौठान समिति की हेमपुष्पा ने अगरबत्ती बनाकर कमाए रु 1.40 लाख



"इस आमदनी से ज्यादा यूनिट लगाकर बड़े बाज़ार हेतु प्रोडक्शन करना चाहती हूं"- हेमपुष्पा, हितग्राही


हेमपुष्पा स्वयं के साथ गांव की अन्य महिलाओं को दिलाना चाहती है नियमित रोजगार


खैरागढ़ 01-06-2023

नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विकासखंड छुईखदान के गौठान कोटरा, ग्राम पंचायत कोटरा में समिति की महिलाएं सक्षम हुई है। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठान समिति की रोजगारमूलक कार्यों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था समृद्ध हुई है। इसके साथ स्व-सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही है।



हेमपुष्पा जंघेल ने अगरबत्ती बनाकर कमाए रु 1.40 लाख

छुईखदान विकासखंड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौठान समिति कोटरा मे जीवन ज्योति स्व सहायता समूह की सदस्य हेमपुष्पा जंघेल ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठान समिति से सहायता प्राप्त करके अगरबत्ती निर्माण का कार्य आरंभ किया था। इसके पहले इनकी आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नही थी और रोजी मजदूरी की तलाश में भटकना पड़ता था। परंतु शासन के गोधन न्याय योजना से आर्थिक सहायता मिलने से अगरबत्ती निर्माण का कार्य करने लगी। हेमपुष्पा बताती है कि अगरबत्ती निर्माण करके और उसे बेचकर अब तक लगभग 1.40 लाख राशि अर्जित की है। इस कार्य से परिवार के साथ स्वयं के लिए अतिरिक्त आय सृजन किया है। गौठान के कार्यों में सफलता से उत्साहित होकर हेमपुष्पा भविष्य के सपने साकार करने में जुट गई है।


"इस आमदनी से ज्यादा यूनिट लगा कर बड़े बाज़ार हेतु प्रोडक्शन करना चाहती हूं"-हेमपुष्पा, हितग्राही

गौठान समिति कोटरा के जीवन ज्योति स्व सहायता समूह की सदस्य हेमपुष्पा जंघेल ने भविष्य किबयोजन के बारे में बताया कि इस आमदनी से ज्यादा यूनिट लगा कर बड़े बाज़ार हेतु प्रोडक्शन करना चाहती हूं। इस आय के कुछ राशि से इन्होने अपने घर की मरम्मत, बच्चो कि पढाई एवं कृषि को उन्नत बनाने के  लिए खर्च किया है। यह आय इनके द्वारा निर्मित अगरबत्ती को लोकल बाज़ार एवं शहरी साप्ताहिक बाज़ार में विक्रय कर प्राप्त हुई है। हेमपुष्पा आगे भविष्य में ज्यादा यूनिट लगा कर प्रोडक्शन करके बड़े बाज़ार में विक्रय कर और अधिक आय प्राप्त करना चाहती हैं। स्वयं के साथ गांव की अन्य महिलाओं को नियमित रोजगार मिल सके, इससे उन सभी महिलाओ के आर्थिक स्थिति में सुधार लाना इनका लक्ष्य है। गोधन न्याय योजना से सहायता प्राप्त करके और गौठान समिति के कार्य से हेमपुष्पा की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है, इसके लिए वह माननीय मुख्यमंत्री का हृदय से आभार प्रकट करती है।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad