Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 8, 2023

खैरागढ़ : कलेक्टर ने की बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना, अधिकारियों की हुई नियुक्ति प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जनधन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे- कलेक्टर बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे क्रियाशील रहेगा और 01 जून से 15 अक्टूबर 2023 तक होगा संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष हेतु क्षेत्र के अनुसार अधिकारी हुए नियुक्त

 खैरागढ़ : कलेक्टर ने की बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना, अधिकारियों की हुई नियुक्ति



प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जनधन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे- कलेक्टर


बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे क्रियाशील रहेगा और 01 जून से 15 अक्टूबर 2023 तक होगा संचालित


बाढ़ नियंत्रण कक्ष हेतु क्षेत्र के अनुसार अधिकारी हुए नियुक्त


खैरागढ़: 

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर गोपाल वर्मा के आदेशानुसार, आगामी मानसून सत्र में प्राकृतिक आपदा- बाढ़, अतिवृष्टि की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इसके प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर आभा तिवारी को बनाया गया है।


प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जनधन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे- कलेक्टर

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आदेश जारी करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि "प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जनधन की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे।" जिला में आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिला स्तर पर जिला कार्यालय भवन स्थित प्रथम तल के कक्ष क्रमांक 28 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह 24 घंटे निरंतर क्रियाशील रहेगा और 01 जून से 15 अक्टूबर 2023 तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित होगा ।  कक्ष के दूरभाष नम्बर 07820-299631 में आपात स्थिति की सूचना दी जा सकती है। 


बाढ़ नियंत्रण कक्ष हेतु क्षेत्र के अनुसार अधिकारी हुए नियुक्त

जिला स्तर/ तहसील स्तर पर स्थापित  बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभार की भौगोलिक स्थिति के प्रभारी अधिकारी श्रीमती आभा तिवारी डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी राहत शाखा खैरागढ़ एवं श्री एस. एन. कुशवाहा, अधीक्षक भू-अभिलेख, तहसील खैरागढ़ स्थापित दूरभाष नं. 07743-224230  श्री प्रीतम साहू तहसीलदार खैरागढ़, तहसील छुईखदान स्थापित दूरभाष नं. 07743-263503 श्रीमती मोक्षदा देवांगन तहसीलदार छुईखदान, तहसील गण्डई/ साल्हेवारा श्री अमरदीप अंचल प्रभारी तहसीलदार, उपतहसील जालबांधा कु. मनीषा देवांगन नायब तहसीलदार नियुक्ति की गई है । अधिक जानकारी के लिए उक्त दिए गये संपर्क नं. पर कॉल कर सकते हैं अथवा जिला कार्यालय भवन स्थित प्रथम तल के कक्ष क्रमांक 28 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क कर सकते हैं।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad