साहू समाज भवन चारामा लोकार्पण कार्यक्रम में सामिल होंगे छ. ग. गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
कर्मा माता के प्राण प्रतिष्ठा एवं लोकार्पण कार्यक्रम 29 जून
चारामा कांकेर छत्तीसगढ़ - तहसील चारामा ग्राम जैसाकर्रा में ताम्रध्वज साहू मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ,टहल साहू प्रदेश अध्यक्ष एवं साहू समाज प्रदेश पदाधिकारियों के उपस्थिति में कर्मा माता के प्राण प्रतिष्ठा एवं लोकार्पण कार्यक्रम 29 जून होना है।जिसका तैयारी साहू समाज पदाधिकारी द्वारा जोर शोर से कर रहे हैं।प्रत्येक ग्रामीण अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा गाँव गाँव में बैठक कर शतप्रतिशत उपस्थिति तय कर रहे हैं। ग्रामीण स्तर से लेकर पूरे तहसील स्तर तक स्वजाति बंधुओ को अत्यंत हर्ष हो रहा है की हमारे तहसील साहू समाज भवन पूर्णतः बनकर तैयार हो गया है। जिसमें तेलीन कुल की देवी मां कर्मा एवं भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति का (बहुत ही सुन्दर छबि की मूर्ति जिसे कर्मचारी प्रकोष्ठ तहसील साहू समाज चारामा के द्वारा भेड़ाघाट (मध्यप्रदेश) से लाया गया है) जिसकी पूर्ण विधि विधान से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया जाना है। और मूर्ति पूजा अर्चना पश्चात *तहसील साहू समाज भवन चारामा* का लोकार्पण मान ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री छ. ग. शासन के द्वारा किया जाना है। जिसमें साहू समाज चारामा के सभी स्वजाति बंधु सामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता प्रदान करेंगे।
तहसील अध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने जानकारी दिया।
सी एन आई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.