Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 27, 2023

शासन की सभी फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए करें बेहतरीन कार्य : कलेक्टर जमीनी स्तर पर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की मानिटरिंग के लिए 30 जून को अधिकारी करेंगे ग्रामों का भ्रमण जनसामान्य के स्वास्थ्य के दृष्टिगत आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनवाने के दिए निर्देश खेती-किसानी के दिनों में किसानों को खाद-बीज की सतत आपूर्ति करने कहा गोधन न्याय योजना के तहत निर्मित वर्मी कम्पोस्ट का किसानों द्वारा व्यापक पैमाने पर किया गया उठाव साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न

 सी एन आई न्यूज़ राजनांदगांव से संजू महाजन


शासन की सभी फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए करें बेहतरीन कार्य : कलेक्टर



 जमीनी स्तर पर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की मानिटरिंग के लिए 30 जून को अधिकारी करेंगे ग्रामों का भ्रमण


जनसामान्य के स्वास्थ्य के दृष्टिगत आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनवाने के दिए निर्देश


खेती-किसानी के दिनों में किसानों को खाद-बीज की सतत आपूर्ति करने कहा


गोधन न्याय योजना के तहत निर्मित वर्मी कम्पोस्ट का किसानों द्वारा व्यापक पैमाने पर किया गया उठाव


साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न


राजनांदगांव 27 जून 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कहा कि जिले में अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। 28 जून को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए एक दिवसीय महाभियान का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जनसामान्य अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। जनसामान्य के स्वास्थ्य के दृष्टिगत आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जिले के सभी रोजगार सहायक की ड्यूटी लगाएं। प्रतिदिन आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य जारी रहे। इसके लिए सचिव से मदद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड में ई-केवाईसी के कार्य में गति लाएं। उन्होंने कहा कि जिले में अभियान चलाकर गोधन न्याय योजना के तहत निर्मित वर्मी कम्पोस्ट का उठाव किया गया है। अब तक जिले में 147970 क्विंटल का उठाव किया गया है। जबकि इस अभियान के तहत 5800 क्विंटल धान की बिक्री हुई है। गोधन न्याय योजना के तहत जिले के सभी गौठानों में अनिवार्य रूप से गोबर की खरीदी होना चाहिए। गोबर खरीदी के बाद गोबर को सुरक्षित रखने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि शासन की सभी फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए बेहतरीन कार्य करें। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की मानिटरिंग के लिए अधिकारियों द्वारा अगले शुक्रवार 30 जून को ग्रामों का भ्रमण किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत स्कूलों का जीर्णोद्धार, राशन कार्ड, गौठान में गोबर खरीदी, स्कूलों में पढ़ाई, स्मार्ट टीवी, आंगनबाड़ी केन्द्र में व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि खेती-किसानी के दिनों में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए। खाद-बीज की सतत आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उक्त बातें कलेक्टर ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क की अधोसंरचना निर्माण के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि सी-मार्ट में महिला स्वसहायता समूह द्वारा स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पाद की बिक्री के लिए उपलब्ध है। सभी विभाग सी-मार्ट से उत्पादों की खरीदी करें। स्कूलों, आश्रम-छात्रावास में यहां के उत्पादों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि बारिश को ध्यान में रखते हुए जल की शुद्धता महत्वपूर्ण है। जल की शुद्धता के लिए पानी का सेम्पल टेस्ट कराने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के लिए राजस्व अधिकारियों को ड्यूटी लगाएं। पटवारी हलका के हिसाब से विकासखंड एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी राजस्व शिविर में लगाने के लिए कहा। ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के तहत मौसमी बीमारियों का ईलाज आवश्यक रूप से करें। बारिश को ध्यान में रखते हुए व्यापक पैमाने पर पौधरोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को अपने कार्यों को सुचारू रूप से करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कौशल विकास, धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, शालाओं की मरम्मत, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, अवैध निर्माण का नियमितीकरण तथा निर्माण एजेंसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने फ्लाई ऐश ब्रिक्स, गोबर पेंट, उर्वरक भण्डारण, बीज, रासायनिक उर्वरक की बिक्री, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।

जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने कहा कि जिले के सभी गौठानों में शत-प्रतिशत गोबर की खरीदी करना है। उन्होंने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट के उठाव के लिए गौठानों में चलाए गए अभियान के अंतर्गत किसानों ने रूचि दिखाई और व्यापक पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट का उठाव किया गया। उन्होंने समूह की महिलाओं के आयुष्मान कार्ड बनाने लिए कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, एसडीएम श्री अरूण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad