Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 27, 2023

छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजनाओं से गरीबों, किसानों और श्रमिकों के जीवन में आया बदलाव-कैबिनेट मंत्री श्री अकबर

 छत्तीसगढ़ सरकार की न्याय योजनाओं से गरीबों, किसानों और श्रमिकों के जीवन में आया बदलाव-कैबिनेट मंत्री श्री अकबर  



कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ग्राम पालीगुढ़ा और सोनपुरी के ग्रामवासियों से की भेंट-मुलाकात


कवर्धा, 26 जून 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य के सभी समाज व वर्गों के उत्थान और विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। समाज को संगठित और आगे बढ़ाने के लिए जमीन आबंटन के साथ भवन के लिए राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने गरीबों, किसानों और श्रमिकों के लिए योजनाएं बनाई है। गौठान विकसित कर गौ सेवा और महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार से जोड़ा गया है। गोबर की खरीदी कर आर्थिक विकास से जोड़ा जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हुई है। मंत्री श्री अकबर आज कवर्धा विकासखंड के ग्राम पालीगुढ़ा और सोनपुरी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामवासियों को संबोधित कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ग्राम पालीगुढ़ा और सोनपुर में आयोजित भेंट-मुलाकात एवं जनचौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए किसानों, ग्रामीणों, भूमिहीन श्रमिक मजदूरों, महिलाओं से सीधा संवाद किया और गांव तथा क्षेत्र विकास की दिशा में ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं का फीडबैक भी लिया। इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि ग्राम पंचायतों में जाकर आमजनों से सीधा संवाद करने का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नही इसकी जानकारी लेना है। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई समस्या आ रही है, उसे दूर कर योजनाओं का लाभ उन्हें देना है। उन्होंने कहा कि इसी के अनुरूप ही ग्राम पंचायत मुख्यालय में आम जनों से योजनाओं के लाभ की जानकारी लेने आए है। इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि गोबर से दीया, सजावटी सामान, खाद बनाने के साथ अब प्राकृतिक पेंट भी तैयार किया जा रहा है। स्कूली भवनों में इसका इस्तेमाल कर स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। उन्होंने राजीव गांधी भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना से सालाना 7 हजार रुपये दिए जाने और वनवासियों से लघुवनोपज अधिक मात्रा व मूल्य पर खरीदने की बात कही। उन्होंने कहा कि रामवनगमन पर्यटन परिपथ का विकास और घोटुल, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य के माध्यम से भी संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंत्री श्री अकबर ने गरीबों के निःशुल्क उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि गम्भीर बीमारियों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 20 लाख रूपए तक दी जाती है। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाया जा रहा है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad