सिवनी मध्यप्रदेश
सिवनी,भोमा से बरघाट के बीच अभी अभी सब पलटी
सी एन आई न्यूज/सिवनी। दिनांक 26/06/2023 जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंडरई गांव के समीप एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार लगभग एक दर्जन लोगों को मामूली चोट आई है।
बताया जा रहा है कि बस करकोटी से कान्हीवाड़ा जा रही थी जहां यह हादसा हो गया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है और घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा कान्हीवाड़ा पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस और 108 वाहन मौके पर पहुंच गया है।
पुलिस द्वारा यात्रियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर घटना कैसे घटी जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। छब्बी लाल कमलेशिया ख़ास रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.