Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 26, 2023

सावन महीने के प्रथम सोमवार को भोरमदेव पदयात्रा का होगा भव्य आयोजन

 सावन महीने के प्रथम सोमवार को भोरमदेव पदयात्रा का होगा भव्य आयोजन



कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदयात्रा के संबंध में दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव


भोरमदेव पदयात्रा की तैयारी के लिए अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व


कवर्धा, 26 जून 2023। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष सावन महीने के प्रथम सोमवार 10 जुलाई को पूरी भव्यता के साथ भोरमदेव पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। भोरमदेव पदयात्रा सबेरे 7 बजे से बूढ़ा महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर भोरमदेव मंदिर तक होगा। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे की अध्यक्षता में भोरमदेव मंदिर परिसर में जन आस्था से जुडे़ भोरमदेव पदयात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्था के संबंध में भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट कबीरधाम के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों, सर्व अध्यक्ष क्लब, संघ एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई और महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए।

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि इस वर्ष पदयात्रा में लोगों का अधिक उत्साह रहेगा और अधिक संख्या में श्रद्धालु आने की संभावना है। इसके लिए सभी तैयारी पूर्व ही कर ली जानी चाहिए। उन्होंने शांतिपूर्ण तारिके से आपसी समन्वय के साथ इस पदयात्रा को संपन्न करने का आग्रह नागरिकों से किया है। उन्होंने कहा कि आयोजन के संबंध में पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इसके साथ गणमान्य नागरिकों द्वारा प्राप्त सुझाव को भी अमल में लाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न संस्था के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किग, पदयात्रा के रास्ते में पड़ने वाले ग्राम पंचायतों द्वारा रास्ते की साफ-सफाई एवं स्वागत द्वार बनाने, पेयजल, सुलभ शौचालयों की साफ-सफाई, रास्ते में जगह-जगह आपात चिकित्सा व्यवस्था, डीजे व्यवस्था तथा पदयात्रियों के लौटने हेतु निःशुल्क बसों की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में ज्वाइंट हेण्ड, लांयस क्लब, जिला प्रेस क्लब, विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा निःशुल्क भोजन व्यवस्था, फल वितरण, चाय-बिस्कुट आदि वितरित करने की जानकारी दी गई। बैठक में भोरमदेव पदयात्रा के गरिमामय आयोजन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये गये। इनमें मुख्य रूप से जगह-जगह पर भोरमदेव मंदिर जाने का रास्ता एवं दूरी दर्शाने हेतु साईन बोर्ड लगाने, भोरमदेव पदयात्रा का प्रचार-प्रचार गांव स्तर पर करने तथा वृक्षारोपण करने का सुझाव दिया गया। बैठक में डीएफओ श्री चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, बोड़ला श्री पी.सी. कोरी, निज सहायक श्री कीर्तन शुक्ला, श्री रवि त्रिपाठी, श्री हरि पटेल, श्री राजेश शुक्ला, श्री शैलेन्द्र उपाध्यय, श्री प्रकाश वर्मा, भारमदेव मंदिर के पुजारी श्री आशीष पाठक सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पिं्रट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad