डोंगरगांव
केसला में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव विभा
शाला के प्रवेश उत्सव में मुख्यातिथि रही विभा
विद्यार्थियों का फूलों से स्वागत कर प्रवेश कराया शाला में विभा
मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करता शाला प्रवेशोत्सव विभा
राजनांदगांवः डोंगरगाँव ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम केसला में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विभा साहू पूर्व जिला पंचायत सभापति एवं महासचिव प्रदेश महिला कांग्रेस थी। अध्यक्षता डोंगरगाँव ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री आर एस पोर्ते ने की एवं विशेष अतिथि के रूप में सुश्री रश्मि ठाकुर ब्लॉक एबीवीओ, सरपंच अंजु साहू ,उप सरपंच मूलचंद साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष वामन साहू थे।
छत्तीसगढ़ सरकार ने विगत 16 जून को खुलने वाले स्कूलों को भीषण गर्मी के चलते आज 26 जून को खुलने आदेशित किया। शाला खुलने के प्रथम दिन आज सभी विद्यार्थी हर्षित व उत्साहित थे। इस अवसर पर श्रीमती साहू ने कहा स्कूल के प्रथम दिन हर विद्यार्थी बहुत ही ख़ुश व उत्सुक रहता है कि वो आज नई काँपी, नई पुस्तकें , नया बस्ता, नया स्कूल पोशाक, अपने पुराने मित्रो व गुरुजन से गर्मियों की छुट्टी के डेढ़ महीने बाद मिलने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों के शिक्षा के स्तर को सुधारने हर भरसक प्रयास कर रहे हैं। बच्चों का पहला दिन रोमांचक हो इसके लिए प्रदेश के सभी स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। श्रीमती साहू ने आगे कहा इसी के तहत प्रदेश में रहवासी निर्धन व ग़रीब बच्चों के लिए सरकार द्वारा 247 स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल व 32 हिंदी माध्यम स्कूल खुले हैं। श्रीमती साहू ने उपस्थित पालक गणों से निवेदन करते हुए कहा यह बात पुरानी हो गई है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ठीक नहीं जब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने शिक्षा को नई दिशा दी है तब से स्कूलों का कायाकल्प हो गया है। इस अवसर पर शाला के शिक्षकों ने जन प्रतिनिधियों एवं शिक्षा अधिकारी को जर्जर हो गए स्कूल को ध्वस्त ( डिसमेंटल) कराने का आग्रह किया ।जिससे आने वाले समय में हूँ सौ विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का नुक़सान न पहुँचे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आर एल पोर्ते ने कहा शिक्षा के अधिकार के तहत सभी बच्चों को स्कूल जाना अनिवार्य है। शिक्षित बच्चा ही देश के विकास में अहम भूमिका निभाता है। कार्यक्रम को संकुल अध्यक्ष पी एल शर्मा, सुश्री रश्मि ठाकुर सरपंच अंजू शर्मा , उप सरपंच मूलचंद साहू व मोहन साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पालक गण महेश साहू, अहिल्या साहू, शिक्षकगण स्वाति , मधु साहू, भगवती एवं वर्मा सर उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.