जिला सिवनी मध्यप्रदेश
वन विभाग ने जप्त किया सागौन
सी एन आई न्यूज
सिवनी। आज दिनांक 27.06.2023 को वनमंडल अधिकारी दक्षिण सिवनी (सा०) एवं श्रीमान उपवनमंडल अधिकारी कुरई के मार्गदर्शन में हरवेन्द्र सिंह बघेल प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी कुरई (सा०) के नेतृत्व में पी.ओ.आर. प्रकरण क्रमांक 47033/09 दिनांक 16.03.2023 में जप्त सागौन लट्ठा बल्ली 6 नग 0.325 घ.मी. के जुर्म में फरार आरोपियों के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)च, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 (15), 9 एवं जैवविविधता अधिनियम 2002 की धारा 2 (ख), 2 (ग). 7. 24 (2), 55 (2), 58, 59 के तहत रामू वल्द तान्या जाति ग्वारा साकिन कुड़वा, तहसील कुरई, जिला सिवनी एवं जयसिंह वल्द श्यामू जाति ग्वारा, साकिन कुड़वा, तहसील कुरई, जिला सिवनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सिवनी एवं उन्हें जेल भेजा में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में वन परिक्षेत्र कुरई (सा०) के वन कर्मचारी ओ.पी. बिसेन वनपाल, परिक्षेत्र सहायक नंदौरा, आर.एन. धुर्वे, वनपाल, परिक्षेत्र सहायक धोबीटोला, तरूण लांझेवार वनरक्षक, विपिन ग्वालवंशी वनरक्षक, अम्बिकाप्रसाद कर्वेती वनरक्षक, श्रीमति अंजली मसराम वनरक्षक, शिवराम डहरवाल वनरक्षक एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में सिवनी वनवृत्त सिवनी उड़नदस्ता दल के सदस्य भूपेन्द्र ठाकुर वनरक्षक, विवेक मिश्रा वनरक्षक, अर्पित मिश्रा वनरक्षक, सुगन इनवाती वनरक्षक अन्य सुरक्षा कर्मियों ने सहयोग प्रदान किया। छब्बी लाल कमलेशिया ख़ास रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.