कर्मचारियों को सातवे वेतनमान में गृहभाड़ा भत्ता की घोषणा आंदोलन की बड़ी उपलब्धि- फेडरेशन
गृहभाड़ा भत्ता में 131% से अधिक का वृध्दि हुआ है- फेडरेशन
हड़ताल के कारण वर्ष 2022 में 16 % एवं 2023 में 15 से 18 % का वृध्दि वेतन में हुआ है- फेडरेशन
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी,कोरबा जिलाध्यक्षसर्वेश सोनी ,सचिव राजेश राय, संरक्षक आर के पाण्डेय के साथ यज्ञेशपाण्डेय सौरभ जकरिया , अजय दुबे,माया मोदी,लीना साहू,विजय सिंहठाकुर, केके पाण्डेय, आदि पदाधिकारीगणो का कहना है
कि कर्मचारियों को सातवे वेतनमान में शहरी वर्गीकरण के अनुसार 9 % एवं 6 % गृहभाड़ा देने मुख्यमंत्री की विधानसभा में घोषणा,कर्मचारी आंदोलन की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2019 के स्थिति में केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों को एक समान 12 % के दर पर महँगाई भत्ता था जोकि जुलाई 2023 के स्थिति में एक समान 42 % हुआ है।
लेकिन,1 जुलाई 2019 से 30 जून 2023 तक केंद्र के समान देय तिथि से महँगाई भत्ता नहीं मिलने से कर्मचारियों को अत्याधिक आर्थिक नुकसान हुआ है। जिसका समाधान राज्य सरकार को करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि गृहभाड़ा भत्ता को सातवे वेतनमान के स्थान पर छटवे वेतनमान में स्वीकृत किये जाने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा था। जिसके कारण कर्मचारी उद्वेलित थे। शासकीय आवास से वंचित एवं निजी मकान नहीं होने के कारण किराये के मकान में भारी भरकम किराया देकर रहने विवश थे। लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा सातवे वेतनमान में गृहभाड़ा भत्ता स्वीकृत करने की घोषणा से कर्मचारी परिवार लाभान्वित हुआ है। उन्होंने गृहभाड़ा भत्ता में वृध्दि का विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि *न्यूनतम मूलवेतन ₹ 15600* में पहले 10 % के दर पर ₹ 607 तथा 7 % में ₹ 425 मिलता था जोकि अब 9% में ₹ 1404 एवं ₹ 936 मिलेगा। वृध्दि ₹ 797 एवं ₹ 511 हुआ है। वृध्दि का दर 131 % से अधिक है।
*मूलवेतन ₹ 20000* में पहले ₹ 778 एवं ₹ 545 मिल रहा था जोकि अब बढ़ कर ₹ 1800 एवं ₹1200 होगा। वृध्दि ₹1022 एवं ₹ 655 रुपयों का है।
*मूलवेतन ₹ 25000* में पहले ₹973 एवं ₹ 681 अब ₹ 2250 एवं ₹ 1500 वृध्दि ₹1277 एवं 819 होगा।
*मूलवेतन ₹30000* में पहले ₹1167 एवं ₹817 अब ₹2700 एवं ₹1800 वृध्दि ₹1533 एवं ₹983 होगा।
*मूलवेतन ₹40000* पहले ₹1556 एवं ₹1089 अब ₹3600 एवं ₹2400 वृध्दि ₹2044 एवं ₹1311 होगा। *मूलवेतन ₹ 50000* पहले ₹1946 एवं ₹1362 अब ₹4500 एवं ₹3000 वृध्दि ₹2554 एवं ₹1638 होगा। *मूलवेतन ₹60000* पहले ₹2335 एवं ₹1634 अब ₹5400 एवं ₹3600 वृध्दि ₹3065 एवं ₹1966 होगा। *मूलवेतन ₹70000* पहले ₹2724 एवं ₹1907 अब ₹6300 एवं ₹4200 वृध्दि ₹3576 एवं ₹2293 होगा। *मूलवेतन ₹80000* पहले ₹3113 एवं ₹2179 था अब ₹7200 एवं ₹4800 वृध्दि ₹4087 एवं ₹2621 होगा। *मूलवेतन ₹90000* में पहले ₹3502 एवं ₹2451 था अब ₹8100 एवं ₹5400 वृध्दि ₹4598 एवं ₹2949 होगा। *मूलवेतन ₹100000* में पहले ₹3891 एवं ₹2724 मिलता था जोकि अब ₹9000 एवं ₹6000 वृध्दि ₹5109 एवं ₹3276 होगा।
गौरतलब है कि 1 मई 2022 से जुलाई 2023 तक 14 माह में के दरम्यान हुए एक दिवसीय/निश्चितकालीन/अनिश्चितकालीन आंदोलन/हड़ताल के फलस्वरूप कर्मचारियों के वेतन में कुल मिलाकर 31 से 34 % का वृध्दि हुआ है। साथ ही 1 जनवरी 2016 से 7 साल 6 महीनों बाद कर्मचारियों को गृहभाड़ा भत्ता सातवे वेतन में देने का घोषणा हुआ है। जोकि कई मायनों में फायदेमंद है। फेडरेशन का कहना है कि गृहभाड़ा भत्ता एवं महँगाई भत्ता में हुए वृध्दि का लाभ वेतन मद से वेतन पाने वाले सभी कर्मचारियों को मिलेगा




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.