Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 23, 2023

फसलों को चराई से बचाने, जनजागरूकता प्रसारित करने के लिए जिले में चलाया जा रहा रोका-छेका अभियान पशुओं के अन्यत्र विचरण को रोक कर एनजीजीबी योजनांतर्गत गौठानों में पशुधन विकास विभाग द्वारा 194 निःशुल्क बहुउद्देशीय शिविरों का किया गया आयोजन शिविर में पशुओं का उपचार, औषधि वितरण, टीकाकरण, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, कृमिनाशक तथा पैरा युरिया उपचार किया गया

 फसलों को चराई से बचाने, जनजागरूकता प्रसारित करने के लिए   जिले में चलाया जा रहा रोका-छेका अभियान



पशुओं के अन्यत्र विचरण को रोक कर एनजीजीबी योजनांतर्गत गौठानों में  पशुधन विकास विभाग द्वारा 194 निःशुल्क बहुउद्देशीय शिविरों का किया गया आयोजन


 शिविर में पशुओं का उपचार, औषधि वितरण, टीकाकरण, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, कृमिनाशक तथा पैरा युरिया उपचार किया गया


कवर्धा, 23 जुलाई 2023। फसलों को चराई से बचाने, जनजागरूकता प्रसारित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप तथा राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों के परिपालन, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश एवं मार्गदर्शन में  06 जुलाई से 17 जुलाई 2023 तक रोका-छेका अभियान चलाया गया। रोका-छेका अभियान में पशुओं के अन्यत्र विचरण को रोक कर नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजनांतर्गत ग्राम पंचायतों में स्थापित गौठानों में पशुओं को एकत्रित कर पशुधन विकास विभाग द्वारा 194 निःशुल्क बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें 3 हजार 181 पशुओं का उपचार, 4 हजार 173 औषधि वितरण, 27 हजार 594 टीकाकरण, 90 बधियाकरण, 118 कृत्रिम गर्भाधान, 4 हजार 363 कृमिनाशक तथा 10 पैरा युरिया उपचार किया गया है। अभियान के दौरान ग्रामीण पशुपालकों को वर्षा ऋतु के समय होने वाले भू-जन्य रोगों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए टीकाकरण एवं पशुपालन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। पशुओं को खुले में तथा सड़कों पर नहीं छोड़ने के लिए पशुपालकों से अपील की गई। शासन से प्राप्त सूचना के अनुसार रोका-छेका अभियान की अवधि 31 जुलाई 2023 तक बढ़ाई गई है। 

उल्लेखनीय है की छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के अवसर पर जिला स्तरीय आयोजन विकासखंड-बोड़ला के ग्राम खण्डसरा के गौठान कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। हरेली पर्व के अवसर पर विभिन्न गौठानों में रोका-छेका अभियान के तहत् 20 बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 253 पशुओं का उपचार, 457 औषधि वितरण, 1905 टीकाकरण, 02 बधियाकरण, 06 कृत्रिम गर्भाधान, 533 कृमिनाशक दवापान तथा 697 जूँ/किलनी नाशक दवा का वितरण किया गया। उक्त आयोजनों में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad