Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 14, 2023

विधायक डॉ केके ध्रुव ने रीपा परिसर डोंगरिया में पौध रोपण कर खंड स्तरीय वृक्षा रोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

 विधायक डॉ केके ध्रुव ने रीपा परिसर डोंगरिया में पौध रोपण कर खंड स्तरीय वृक्षा रोपण कार्यक्रम का किया शुभारंभ


प्रदीप राय  की रिपोर्ट 

 पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार बरसात के मौसम में समुचे प्रदेश में सघन वृक्षारोपण का किया जा रहा है। जीपीएम जिले में भी बड़े पैमाने पर वृक्षा रोपण किए जा रहे है। इसी क्रम में आज मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव ने रीपा परिसर डोंगरिया में पौध रोपण कर खंड स्तरीय वृक्षा रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने मानव जीवन में वृक्षों के महत्व बताते हुए वृक्षा रोपण के प्रति जनजागरूकता लाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होने पौध रोपण के बाद उनके संरक्षण पर भी सतत ध्यान देने कहा। 

 जनपद सीइओ डॉ राहुल गौतम ने बताया कि वृक्षा रोपण कार्यक्रम के तहत मरवाही जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में वृक्षा रोपण के लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा विभिन्न प्रजाती के छायादार एवं फलदार पौधों की आपूर्ती की गई है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मरवाही श्री प्रताप सिंह मरावी, उपाध्यक्ष श्री अजय राय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पेश्वरी तंवर, सांसद प्रतिनिधि श्री राकेश मशीह, एसडीएम श्रीमती प्रिया गोयल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने भी पौध रोपण किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad