डुमरटोला में मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव
विधायक ने मुंह मीठा कर बच्चों का किया स्वागत एवं बांटी गणवेश व नोटबुक
मोहला - शुक्रवार को मोहला विकासखंड अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल डुमरटोला, संकुल डुमरटोला में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों सहित पालक तथा शाला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजन अर्चन से किया गया। उत्सव में नए प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर और पुष्प माला पहनाकर किया गया। अतिथि गणों द्वारा अपने उद्बोधन में शिक्षा को जीवन की प्रथम सीढ़ी मानकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर शासन द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, नोटबुक और निःशुल्क गणवेश का वितरण सभी बच्चों को किया गया।
संकुल प्राचार्य डीसी कोरसिया ने स्वागत उद्बोधन में शाला परिवार की ओर से विधायक का स्वागत किया एवं प्रतिवेदन वाचन किया। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के संचालन के सफल क्रियान्वन के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि विधायक इंद्रशाह मंडावी ने बच्चों का मुंह मीठा कर विद्यालय में अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को लक्ष्य बना कर कड़ी मेहनत करने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन शिक्षक अजय तिवारी ने किया।
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच गौरी बाई जुरेशिया, उपसरपंच उदय राम सिन्हा, ग्राम पटेल सदा सिंह कोरेटी, भगत राम देशमुख, प्रधान सिंह सलामे, मधुर जुरेशीय, चिंता राम देशमुख, मोहन लाल चंद्रवंशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नोहरू कुमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मीना मांझी, सुरजीत सिंह ठाकुर, लता साव, कविता मंडावी सहित शिक्षक गण, पालक गण एवं प्यारे बच्चे उपस्थित रहें।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.