मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवनियुक्त मंत्री मोहन मरकाम को शपथ ग्रहण के बाद गुलदस्ता भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रायपुर-मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नवनियुक्त मंत्री श्री मोहन मरकाम को शपथ ग्रहण के बाद गुलदस्ता भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लगभग चार साल संभालने के बाद आज उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली।
-आज के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उनके समर्थक एवं परिजन राजभवन पहुंचे ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डां.चरणदास महंत,श्री रविंद्र चौबे, श्री ताम्रध्वज साहू, श्री मो.अकबर, डां.शिव डहरिया सहित नवनियुक्त मंत्री श्री मरकाम की धर्मपत्नी और बच्चे भी उपस्थित थे।
राज्यपाल श्रीविश्वभूषण हरिचंद ने श्री मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.