विधायक डॉ केके ध्रुव के प्रयासों से शिशु रोग विशेषज्ञ अब सप्ताह में दो दिन मरवाही में रहेंगे उपलब्ध...
प्रदीप राय की रिपोर्ट मरवाही में स्वास्थ्य सुविधाओं में अब निरंतर वृद्धि हो रही है। विधायक डॉ केके ध्रुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि इस दिशा में सर्वोच्च प्राथमिकता से कार्य भी कर रहे हैं।वैसे भी आमजन द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग भी समय समय पर की जाती रही है।विशेषकर स्त्री रोग व शिशु रोग विशेषज्ञ।छेत्रवासियों की इसी मंशा के अनुरूप मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव के सफल प्रयासों से जिला चिकित्सालय में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अनीश ताम्रकार अब सप्ताह में दो दिन सोमवार और सुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में उपलब्ध रहेंगे। मरवाही में अब शिशु रोग विशेषज्ञ बैठने से छेत्रवासियो को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।एक ओर जहां बहुत से माता पिता व पालक गण अपने बच्चो का इलाज कराने के लिए पेंड्रा गौरेला मनेद्रगढ़ जैसे दूर दूर स्थान जाया करते थे उन्हें अब मरवाही में ही विशेषज्ञ चिकित्सक आसानी से उपलब्ध हो जाया करेंगे।मरवाही के लोकप्रिय विधायक डॉ केके ध्रुव के इस प्रयास की हर जगह सराहना हो रही है।
वही मीडिया से बातचीत में डॉ केके ध्रुव ने कहा कि –"अभी ये अस्थायी व्यस्था है। मैने स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव से मरवाही में शिशु रोग व स्त्री रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना की मांग की है।"


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.