भारतीय टीम ने पहली पारी में बनाई बढ़त।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
वेस्ट इंडीज के खिलाफ डोमनिका में खेले जा रहे, पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने अपना 10 वां शतक जमाया और
पदार्पण कर रहे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा के शतक और दोनों के बीच पहले विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन गुरुवार को यहां स्टंप्स तक पहली पारी में दो विकेट पर 312 रन बनाकर 162 रन की बढ़त के साथ मैच पर अपना दबदबा कायम कर लिया।.
दूसरे दिन का खेल खत्म होते समय जायसवाल 143 जबकि विराट कोहली 36 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 72 रन की अटूट साझेदारी की।
वेस्ट इंडीज की पूरी टीम को भारतीय गेदबाज अपनी उत्कृष्ट गेंदबाजी से 150 रन पर आउट किया ।
अश्वीन ने 5 विकेट, जाडेजा ने 3 और सिराज और ठाकुर को 1-1विकेट लेने में सफलता मिली।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.