Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 14, 2023

मानदेय बढ़ने पर विधायक का आभार करने पहुंचे मितानिन, साल भेंट कर किया सम्मान एवं मुंह मीठा करा दिया धन्यवाद

 मानदेय बढ़ने पर विधायक का आभार करने पहुंचे मितानिन, साल भेंट कर किया सम्मान एवं मुंह मीठा करा दिया धन्यवाद



विधायक ने फोन स्पीकर में रख स्वास्थ्य मंत्री से कराया बात, राज्यांश जारी होने का दिया जानकारी, मितानिनों का किया सराहना


मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला के मितानिन कार्यकर्ता एवं मितानीन प्रशिक्षकों ने मानदेय बढ़ने पर विधायक निवास पहुंचकर विधायक इंद्रशाह मंडावी एवं छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। 


सुबह से मितानिन कार्यकर्ता 150 से अधिक की संख्या में मोहला विधायक निवास (पानाबरस डेरा) पहुंचकर विधायक का साल भेंट कर सम्मान किया तथा मुंह मीठा कराकर धन्यवाद दिया। 


मितानिन कार्यकर्ता तथा मितानिन प्रशिक्षकों ने इस दौरान माह अप्रैल से नहीं मिल रहे राज्यांश (मितानिन कल्याण निधि) के बारे में विधायक को अवगत कराया साथ ही मितानिन ट्रेनर के लिए भी मानदेय का मांग किया। 


विधायक ने मितानिनों की मांग की पूर्ति के लिए तुरंत उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन टीएस सिंहदेव को फोन किया और मितानिन की मांग से अवगत कराया और फोन को स्पीकर में रखकर स्वास्थ्य मंत्री का सीधे मितानिन से बात कराया, मंत्री जी ने बताया की मितानिनो के लिए राज्यांश की राशि जारी हो गई है। ये वाक्य सुनते ही सभी मितानिन ने मितानिन ताली से स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने मितानिनों के कार्यों का सराहना भी किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad