Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, July 13, 2023

जिले में गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के लिए किया जा रहा बेहतरीन कार्य

 जिले में गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के लिए किया जा रहा बेहतरीन कार्य


- राज्य स्तर से जारी डेल्टा रैंकिग में गोधन न्याय योजना के तहत राजनांदगांव जिले ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त

- विभिन्न मानकों पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

- जिला अंतर्गत महाभियान चलाकर संचालित सभी गौठानों में गोबर खरीदी एवं वर्मी खाद का किया गया शत-प्रतिशत उठाव

-  जिले के 98 प्रतिशत गौठानों में विगत पखवाड़े में की गई 30 क्विंटल से अधिक गोबर खरीदी

- खाद विक्रय 85 प्रतिशत रहा

- गौमूत्र से निर्मित उत्पादों की शत-प्रतिशत हुई बिक्री

राजनांदगांव 12 जुलाई 2023। शासन की गोधन न्याय योजना गरीब एवं जरूरतमंदों के जीवन में परिवर्तन ला रही है। जिले में गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन के लिए बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस माह राज्य स्तर से जारी डेल्टा रैंकिग में गोधन न्याय योजना के तहत राजनांदगांव जिले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि योजनांतर्गत गोधन न्याय योजनांतर्गत राज्य स्तर पर प्रतिमाह सक्रिय गौठान, सक्रिय विक्रेता, प्रति 15 दिवस में 30 क्ंिवटल से अधिक गोबर खरीदी करने वाले गौठान, वर्मी खाद रूपान्तरण, गौठानों में आजीविका गतिविधि, कुल खाद उत्पादन की तुलना में विक्रय एवं गौमूत्र उत्पाद के विक्रय मानकों के आधार पर डेल्टा रैंकिंग जारी की जाती है। इन मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के निर्देशन में टीम द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। जिला अंतर्गत महाभियान चलाकर संचालित सभी गौठानों में गोबर खरीदी एवं वर्मी खाद उठाव का कार्य शत-प्रतिशत गौठानों में किया गया है।

गौरतलब है कि राजनांदगांव जिले के 98 प्रतिशत गौठानों में विगत पखवाड़े में 30 क्विंटल से अधिक गोबर खरीदी की गई एवं खाद विक्रय 85 प्रतिशत रहा। साथ ही गौमूत्र से निर्मित उत्पादों की शत-प्रतिशत बिक्री की गई। जिले में गोधन न्याय योजनांतर्गत 424 गौठान संचालित हैं। जिसमें 424 गौठान ग्रामीण क्षेत्र में एवं 10 गौठान शहरी क्षेत्र में संचालित हो रहे हैं। जिले में गौठान मेला के माध्यम से गोबर खरीदी, जैविक खेती को प्रोत्साहन दिया गया है। कृषि विशेषज्ञों के माध्यम से जनसामान्य को जैविक खेती के फायदे के संबंध में जानकारी दी गई है। वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं गौमूत्र से उत्पाद तैयार करने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही सामुदायिक बाड़ी के लिए वैज्ञानिक तरीकों के बारे में लाभप्रद सुझाव दिया गया। कृषि सखी एवं कृषि सीआरपी द्वारा जैविक खाद, जैविक कीटनाशक, मृदा एवं बीज प्रबंधन की जानकारी दी गई। सामुदायिक बाड़ी, मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया तथा मछली पालन के लिए जानकारी देने के साथ ही प्रदर्शनी लगाई। बिहान मेला में जिले भर की 90 स्वसहायता समूह की 207 महिलाएं शामिल हुई। जहां उनके 7 लाख 38 हजार 300 रूपए की राशि के वस्तुओं की बिक्री हुई। बिहान मेला में 8 लाख 8 हजार उत्पादों की बिक्री हुई है तथा 4 करोड़ 5 लाख रूपए की राशि का बैंक लिंकेज करते हुए उन्हें ऋण प्रदान किया गया तथा आजीविका मूलक गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad