ग्राम पंचायत मोतीपुर में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक कार्यक्रम में शामिल हुई छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम
मनीष कौशिक रिपोर्टर मोहला 23 जुलाई को ग्राम पंचायत मोतीपुर में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का समापन हुआ। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोतीपुर सरपंच जगलाल कोमरे के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ कराया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद, खो खो, रस्साकशी, गिल्ली डंडा कबड्डी गिल्लस बाटी तथा अन्य खेल में ग्राम पंचायत की सैकड़ों बालक बालिकाओं एवं महिला पुरुषों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया है। एकदिवसी खेल प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में अलग-अलग प्रतिभागी विजयी हुए हैं जिन्हें पंचायत स्तर पर खेल खेला गया समापन अवसर पर रविवार को मुख्य अतिथि बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण स्तर के लोगों को खेलकूद की गतिविधियों से जोड कर शुरू किए गए छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का महत्व विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही उन्होंने पुराने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि हम जिन खेलों का नाम भूलते जा रहे हैं उन सभी खेलों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्राम स्तर पर आयोजित कराया जा रहा है। इन खेलों से हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होगा एवं खेल के क्षेत्र में लोग नए आयाम स्थापित करेंगे। बालक बालिकाओं महिलाओं पुरुषों ने जिस तरह से इन खेलों उपस्थिति दर्ज कराई है, इसे देखकर अंदाजा लग सकता है कि आज भी लोग खेलों प्रति कितने समर्पित हैं। वहीं कांग्रेस के जिला सचिव कन्हैया सिंह राजपूत ने भी संबोधित किया।समापन की अंतिम कड़ी में सभी विजय प्रतिभागियों को कॉपी पेन मेडल ट्रॉफी प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत किया गया तथा आगामी पंचायत एवं जोन एवं ब्लॉक स्तर की खेल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में मोतीपुर सरपंच जगलाल कोमरे, उपसरपंच श्रीमती रमती बाई बोगा , वार्डपंच राधाबाई , लता चोरिया, राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष कुमराज सिंह गोआर्य,मुरली, नेमसिंग, भूषण लाल, श्यामलाल, का सराहनीय योगदान रहा है इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम में ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.