छत्तीसगढ़ी ओलंपिक कार्यक्रम में शामिल हुए जिला महामंत्री चुम्मन साहू
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा छत्तीसगढ़ की परंपरागत खेलों को आगे बढ़ाने के लिए राजीव हुआ मितान क्लब का गठन करके छत्तीसगढ़ से लुप्त हो रही भंवरा , बाटी, खो-खो, कबड्डी , ऊंची कूद, लंबी कूद, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, रस्साकशी, बिल्स,आदि विभिन्न छत्तीसगढ़ के खेलों को एक नई पहचान देने हेतु छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आयोजन पुरे छत्तीएसगढ़ मे कराया जा रहा है इस अवसर पर छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लू टोला में राजीव युवा मितान क्लब एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आयोजान किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू के मुख्य आतिथ्य मे छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का शुरुआत किया गया।
उक्त कार्यक्रम मे चुम्मन साहू के द्वारा अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ की खेलकूद संस्कृति सभ्यता को बचाए रखने के लिए जो काम किया गया है बहुत सरहनीय है छत्तीसगढ़ का भारत वर्ष मे ही नहीं पुरे विश्व में नई पहचान एवं सम्मान मिली है जिसके लिए माननीय भूपेश बघेल जी का आभार किया साथ ही किसानों की कर्ज माफी 2640 रुपए में धान खरीदी भूमिहीन कृषक मजदूरों को सालाना ₹7000 बेरोजगार युवा युवतियों को महीना ₹2500 नरवा गरुवा घुरवा बारी योजना के माध्यम से गोबर खरीदी गोमूत्र खरीदी एवं महिला समूह के माध्यम से वर्मी कंपोस्ट सुपर कंपोस्ट खाद का निर्माण कराया जा रहा है जिससे महिलाओं को भी उचित रोजगार प्राप्त हुआ है और इस वर्ष नवंबर मे धान खरीदी प्रारंभ होगी तो किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल एवं ₹2800 की दर से धान की खरीदी करने की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का किसानों को प्रति ऐतिहासिक कदम है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.