Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 23, 2023

मंदिर का ताला तोड़ कर दान पेटी एवं नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 मंदिर का ताला तोड़ कर दान पेटी एवं नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार।



आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 488/2023 धारा 457, 380 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया सलाखों के भीतर।


कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों पर लगातार उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में प्रार्थी राजकुमार तिवारी पिता स्व. भागवत तिवारी उम्र 43 साल साकिन सैगोना थाना कवर्धा जिला कबीरधाम द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सैगोना स्थित बालेश्वर महादेव मंदिर में लगे ताला को तोड़कर मंदिर के अंदर रखे दान पेटी एवं नगदी रकम 205/ रुपये  को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 488/2023 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर टीम गठित कर अज्ञात आरोपी के पता तलाश हेतु रवाना किया गया, साथ ही थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबीरो से चर्चा किया गया। दौरान विवेचना के संदेही अंतराम धुर्वे पिता रूमलाल धुर्वे उम्र 45 साल साकिन बहनाखोदरा थाना चिल्की जिला कबीरधाम हाल सरदार वल्लभ भाई काम्पलेक्स कवर्धा थाना कवर्धा जिला कबीरधाम से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया गया। जिस पर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी के निशानदेही पर चोरी गए दान पेटी, 01 नग लोहे का राड, एक नाग टूटा हुआ ताला पुलिस टीम के द्वारा जप्त किया गया। दान पेटी में रखें नगदी रकम लगभग 250/ रुपये व मंदिर में रखे नगदी रकम 205/ रुपये को खर्च कर देना बताया गया। जिस पर आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली प्रभारी श्री एम. बी. पटेल के नेतृत्व में उप. निरीक्षक कौशल साहू, प्रधान आरक्षक 297 चुम्मन साहु, आरक्षक 898 राजेन्द्र चंद्रवंशी, आरक्षक 495 अजय वैष्णव, आर. 97 गोपाल ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad