ओलंपिक में जीत का झंडा गाड़ने अपना हुनर दिखाएं खिलाड़ी – विधायक छन्नी साहू
छत्तीसगढि़या ओलंपिक आयोजन में शामिल हुईं, भूमिपूजन किया
सड़क चिरचारी ।
खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू रविवार को छत्तीसगढि़या ओलंपिक और भूमिपूजन के कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने ग्राम पंचायत भर्रीटोला (पैरीटोला) में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा आयोजित पारंपरिक खेलों के आयोजन में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं ग्राम करमरी में प्राथमिक शाला भवन निर्माण की आधारशीला रखी।
तय कार्यक्रमों के अनुसार विधायक श्रीमती साहू ग्राम पंचायत भर्रीटोला (पैरीटोला) में पारंपरिक खेलों के कार्यक्रम छत्तीसगढि़या ओलंपिक के आयोजन में शामिल होने पहुंची। आयोजक युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस बार प्रतियोगिता में 16 पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है जहां जिसमें ग्रामीण अपना हुनर दिखा रहे हैं। बड़ी संख्या में महिला प्रतिभागियों को देखकर विधायक ने प्रसन्नता जाहिर की।
उन्होंने कहा कि – छत्तीसगढ़ महतारी को उचित मान-सम्मान कांग्रेस सरकार ने ही दिया है। यहां की परंपराए और लोकपर्व प्रदेश की आत्मा है। इससे मजबूत बनाने के लिए कई तरह के आयोजन और योजनाएं लागू की गई हैं। छत्तीसगढि़या ओलंपिक भी इसका ही एक हिस्सा है। ग्रामीण यहां अपने घरों से निकलकर पारंपरिक खेलों का आनंद ले रहे हैं। स्वस्थ प्रतियोगिता के सहारे वे अपने गुर निखार रहे हैं और ईनाम भी जीत रहे हैं। मैं चाहती हूं कि हमारे विधानसभा के खिलाड़ी आखिर में प्रदेश स्तर में आयोजित होने वाली स्पर्धा में जीत हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन करें।
इस दौरान सरपंच श्रीमती ममता कमलेश पंद्रो, उपसरपंच श्रीमती पुष्पा पंचारी, पंचगण ब्रम्हाराम कंवर, मनोज कुमार साहू, गणेश राम, छबिलाल यादव, चमराराम मंडावी, श्रीमती सुशीला बाई, श्रीमती राधा बाई साहू, श्रीमती आनंदबाई कंवर, श्रीमती विश्वासा बाई, श्रीमती दिनेश्वरी, श्रीमती हिरंतीन बाई, श्रीमती पुष्पा बाई, राजीव गांधी युवा मितान क्लब अध्यक्ष सुश्री हेमबती, उपाध्यक्ष सुश्री प्रेमलता यादव, सचिव योगराज, सदस्यगण हेमंत सेन, मनोज पंद्रो, टाकेस साहू, अमन कुमार, महेश साहू, भोज कुमार, दिनेश कुमार, पुष्पा साहू, पुष्पा चंद्रवंशी, दीपमाला, भुनेश्वरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
स्कूल की आधारशीला रखी
विधायक श्रीमती छन्नी साहू रविवार को ग्राम करमरी भी पहुंची। यहां ग्राम पंचायत द्वारा प्राथमिक शाला भवन के भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गौरतलब है कि यहां नव स्कूल निर्माण के लिए 16.20 लाख की स्वीकृति मिली है। विधायक श्रीमती साहू ने विधि-विधान से पूजा अर्चना उपरांत भूमिपूजन कर आधारशीला रखी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मिथिलेश ठाकुर, भभूति कलियरी, गौतम चुरेंद्र, सुरेश कुमार, सरपंच श्रीमती गीताबाई, उपसरंपच लीलाराम साहू, दीनदयाल साहू, डामेश्वर देवांगन, डीपी सीपी, मूलचंद साहू, तोरण लाल ठाकुर, विकास साहू, लखनलाल ठाकुर, संत देवांगन, हरकलाल साहू, हेमसिंह सेवता, पंचगण श्रीमती उर्वशी साहू, श्रीमती मीना बाई, श्रीमती रैनी बाई, श्रीमती लता बाई, श्रीमती किरण बाई सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.