Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, July 23, 2023

मुख्यमंत्री का युवा संवाद सिर्फ दिखावा -गीताघासी साहू कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को सिर्फ ठगा- जिला पंचायत अध्यक्ष

 मुख्यमंत्री का युवा संवाद सिर्फ दिखावा -गीताघासी साहू



कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को सिर्फ ठगा- जिला पंचायत अध्यक्ष


  सड़क चिरचारी । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के युवाओं से संवाद कार्यक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष गीताघासी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री का युवा संवाद कार्यक्रम सिर्फ दिखावा है। गीताघासी साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री युवाओं से संवाद कर रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री को प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई धांधली पर भी जवाब देना चाहिए। प्रदेश के मुखिया को प्रदेश के उन युवाओं से भी संवाद करना चाहिए जिनके दिन रात के मेहनत पर प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करके राज्य सरकार ने उन युवाओं के सपने को तोड़ने का कार्य किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को उन युवाओं से भी संवाद करना चाहिए जिन्हें बेरोजगारी भत्ता का वादा किया गया था। 10 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके छःग की कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारी भत्ते के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति का कार्य किया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने आगे कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री को उन युवाओं से भी चर्चा करनी चाहिए जिन्हें अपनी हक की लड़ाई के लिए प्रदेश की राजधानी में निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन करना पड़ा।

कांग्रेस की सरकार ने अपने घोषणा पत्र में संविदा पर कार्यरत हजारों युवाओं को नियमितीकरण का वादा किया था पर ऐसे हजारों युवाओं की मांग को भी राज्य सरकार पूरा करने में विफल रही। गीता साहू ने आगे कहा कि छग में कांग्रेस के सत्ता में आते ही शासकीय सेवा में नए चयनित होने वाले युवाओं के हक को मारने का कार्य किया था। राज्य सरकार ने शासकीय सेवा में नव चयनित युवाओं को पूरा वेतन न देकर 70%, 80% व 90% स्टाइपेंड देने का आदेश जारी किया साथ ही साथ उनकी परिवीक्षा अवधि दो वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष कर दिया था।

श्रीमती साहू ने बताया कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तब नए चयनित शासकीय सेवकों को उनका पूरा वेतन दिया जाता था साथ ही परिवीक्षा अवधि सिर्फ दो वर्ष की थी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad