कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष स्व. चंद्रिका प्रसाद चौबे के निवास पहुंचकर परिजनों से भेंट-मुलाकात की
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष स्व. चंद्रिका प्रसाद चौबे को श्रद्धांजलि अर्पित की
कवर्धा, 15 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान कवर्धा में ब्राम्हण समाज के जिला अध्यक्ष स्व. चंद्रिका प्रसाद चौबे के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट मुलाकात की। उन्होंने श्री संदीप चौबे के पिता जी स्व. चंद्रिका प्रसाद चौबे के आकास्मिक निधन पर गहरी संवेदना भी व्यक्त की। आज उनका तेरहवीं कार्य्रकम था। इस दौरान मंत्री श्री अकबर चौबे परिवार के सभी सदस्यों का कुशलक्षेप पूछा। इस अवसर पर क्रेडा सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री विजय पांडेय, श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, श्री कलीम खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू एवं ब्राम्हण समाज के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.