कोटा के रतखंडी में आज से शुरू हुआ,रोका-छेका अभियान
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...... -छत्तीसगढ़ में खुले में चराई कर रहे पशुओं के नियंत्रण और उनसे खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी रोका-छेका अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ग्राम स्तर पर रोका-छेका अभियान और सभा का आयोजन होगा। साथ ही खुले में चराई कर रहे पशुओं के व्यवस्थापन और गोधन सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। कृषि विभाग ने सभी कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को गांवों में 17 जुलाई तक स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप रोका-छेका अभियान चलाने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
रोका-छेका अभियान के तहत ग्राम स्तर पर बैठकें भी आयोजित करने को कहा गया है, जिसमें ’रोका छेका’ प्रथा के अनुरूप पशुओं से फसल बचाव का निर्णय ग्राम सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों द्वारा लिया जाएगा। प्रत्येक गौठान ग्राम में मुनादी कराने और गौठानों में पशु चिकित्सा तथा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन के निर्देश भी दिए गए हैं। इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत रतखंडी में रोका-छेका अभियान चलाया गया जिसमें
सरपंच मनोहर लाल ध्रुव,कल्याण सिंह भानू,पंच पूनसाय मरकाम ,महिला समूह सदस्य धर्मशिला ध्रुव व गांव के चरवाहा यादव की उपस्थिति रही ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.