Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, July 15, 2023

ब्लाक कांग्रेस कमेटी मानपुर की मासिक बैठक में शामिल हुए विधायक मंडावी

 ब्लाक कांग्रेस कमेटी मानपुर की मासिक बैठक में शामिल हुए विधायक मंडावी



*2023 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को किया चार्ज*


 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी मानपुर के अध्यक्ष लच्छु साबले के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक दिनांक 14 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार को मानपुर विश्राम गृह में आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी शामिल हुए। मासिक बैठक में विधायक के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व केंद्र सरकार की असफलता के बारे में जानकारी दिया गया उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को भी सभी के समक्ष रखा तथा 2023 की चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अभी से कमर कसकर कार्यकर्ताओं को शासन के योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आग्रह किया। विधायक ने मासिक बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से शासन के योजनाओं एवं उसके क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा किया उन्होंने सीधे तौर पर संतुष्टि के बारे में पूछा जिस पर सभी कार्यकर्ताओं ने हर्षध्वनी से विधायक के बातों का समर्थन किया। 


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लच्छू साबले ने संगठन के विषय में विस्तार से जानकारी दिया तथा आगामी दिनों में पार्टी के द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रम के कार्ययोजना को बताया जिससे 2023 के चुनाव में अधिक से अधिक वोटों से जीत हासिल किया जा सके। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेसी सुजान सिंह पुरामें, रूपचंद अमिला, सईदा खान, अवध चुरेंद्र, बालचंद कोरेटी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विधायक प्रतिनिधि रामकेवल विश्वकर्मा ने किया।


इस बैठक में जनपद उपाध्यक्ष सईदा खान, विधायक प्रतिनिधि घसिया राम नाग, अवध चुरेंद्र, सुजान सिंह पूरामें, सुखम बाई खरे, अनीता कोर्राम, बालचंद कोरेटी, शमीम तिगाला, नाजुक तारम, पंडित कोसमा, कंचन बघेल, रूपचंद अमिला, बलराम मंडावी, विनय कांडे, परशु राम नायक, रोहित कोमा, राजा राम मारापी, बृज दुग्गा, सुरेश गंधर्व, कृष्ण कांत देशमुख, दुर्गा रजक, ललित ठाकुर रवेंद्र मांझी, भुनेश्वर टांडिया, भुवन बघेल, राजकुमारी खालको, हीरामन रावटे, रामेश्वरी रावटे, सुनीता बोगा राम रावटे, कैलाश टेंबुलकर, दिनेश कुमार पावे, अजीत भूआर्य सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के सदस्यों की गरीमामयी उपस्थिति रही।



 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मासिक बैठक के दौरान मुकेश कुंभकार के नेतृत्व में विधायक मंडावी के विकास कार्यों से खुश होकर हरभंजन चक्रधारी, अध्ययन नेताम, लक्ष्मी सिन्हा, पूजा जाड़े, भगवान धुर्वे की समूह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। विधायक मंडावी सहित प्रथम पंक्ति के नेताओं ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया एवं कांग्रेस की मजबूती के लिए अभी से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।

*मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad