Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 7, 2023

पीएम का छत्तीसगढ़ दौरा आज , मिलेगी करोड़ों की सौगात

  



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शासकीय कार्यक्रम एवं आमसभा का कार्यक्रम आयोजित  है। पीएम मोदी के छग प्रवास हेतु जारी शेड्यूल के मुताबिक वे पूर्वाह्न पौने ग्यारह बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां स्वागत पश्चात वे साइंस कॉलेज मैदान के लिये रवाना होंगे। वे ग्यारह बजकर पांच मिनट में कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे और शासकीय कार्यक्रम में शामिल होकर 7500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। अपने रायपुर प्रवास के दौरान वे 6400 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग की पांच परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही नई रेलवे लाइन की भी सौगात देंगे। परिवहन मार्गों के उन्नयन से वनांचल क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार होगा साथ ही अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ का बेहतर परिवहन संपर्क स्थापित हो सकेगा। लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद लगभग पौने बारह बजे वे बीजेपी के कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के पश्चात वे दोपहर साढ़े बारह बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर रायपुर से गोरखपुर के लिये रवाना हो जायेंगे। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यों का आगमन होना प्रस्तावित है। इस दौरान सुगम सुरक्षित आवागमन हेतु रायपुर पुलिस रायपुर द्वारा नागरिक , शासकीय अधिकारी कर्मचारी , विशिष्ट व्यक्ति और अति विशिष्ट व्यक्तियों के सुगम आवागमन के लिये मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है। जिसके अनुसार शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले शासकीय अधिकारी गण जीई रोड से होकर आवागमन कर डीडीयू आडिटोरियम पार्किंग एवम् यूनिवर्सिटी कैम्पस पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। वहीं भाजपा के आमसभा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट व्यक्तियों एवं पदाधिकारी टाटीबंध की ओर से एवं रायपुर शहर की ओर से जीई रोड होकर आवागमन करेंगे एवं एनआईटी ग्राउंड , बीआरटीएस सिटीबस डिपो एवम् क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पार्किंग में आपन वाहन पार्क करेगें। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आमसभा में सम्मिलित होने वाले आम नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के सुगम आवागमन हेतु भी मार्ग एवम् पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है। जिसके अनुसार बिलासपुर संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं भाजपा के सदस्य गण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सिलतरा नया बाईपास रोड से टाटीबंध चौक से होकर जीई रोड से सीधे एनआईटी ग्राउंड पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेगें। दुर्ग संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर टाटीबंध चौक से जीई रोड होकर आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग एवं सरोना चौक के पास पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। बस्तर संभाग , धमतरी व अभनपुर से आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर एक से होकर होकर भाटागांव चौक कुशालपुर चौक , रायपुरा अंडर ब्रिज से लाखे नगर चौक , आश्रम तिराहा , डगनिया रोड से सीएसईबी मैदान पार्किंग एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे। महासमुंद , बलोदा बाजार व आरंग की ओर से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर तेलीबांधा चौक , शास्त्री चौक , जयस्तम्भ चौक , आमापारा , आश्रम तिराहा होकर डगनिया रोड से सीएसईबी मैदान एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे। उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी रायपुर की ओर आने वाले सभी मार्गों में भारी वाहनों का आवागमन सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।इसके अलावा पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिये आवश्यक सूचना भी जारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर पुलिस ने अपील की है। जारी सूचना के मुताबिक कार्यक्रम में कोई ज्वलनशील वस्तु जैसे माचिस , लाइटर नहीं ले जा सकते। कोई भी थैला और अनावश्यक सामान ले जाने की अनुमति नहीं है। कोई जरूरी सामान रहा तो उसे अपने वाहन में ही छोड़ना होगा। कार्यक्रम स्थल के गेट से सामान के साथ प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad