Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, July 14, 2023

नगर पंचायत अध्यक्ष और CMO की मनमानी CSC संचालकों को पुराने नगर पंचायत से हटाने दिखाया बल पुराने नगर पंचायत को निशुल्क संचालन के लिए आबंटित किया था लेकिन कलेक्टर के आदेश को दरकिनार कर नगर पंचायत सी,एम,ओ ने भेजी किराया नोटिस 2018 से संचालित है लोक सेवा केंद्र नगर पंचायत ने भी निशुल्क किया था आबंटित, अपनी ही पत्र और आबंटन का जानकारी नहीं नगर पंचायत को डोगरगांव नगर पंचायत ने कलेक्टर के आदेश का किया अवहेलना नगर पंचायत ने सी,एस,सी सेंटर का बिजली काटा आधार कार्ड का कार्य शहर में पूरी तरह से ठप्प नगर पंचायत भवन मेें ठेकेदारों का कब्जा

 राजनांदगांव


नगर पंचायत अध्यक्ष और CMO की मनमानी CSC संचालकों को पुराने नगर पंचायत से हटाने दिखाया बल



पुराने नगर पंचायत को निशुल्क संचालन के लिए आबंटित किया था लेकिन कलेक्टर के आदेश को दरकिनार कर नगर पंचायत सी,एम,ओ ने भेजी किराया नोटिस


2018 से संचालित है लोक सेवा केंद्र नगर पंचायत ने भी निशुल्क किया था आबंटित, अपनी ही पत्र और आबंटन का जानकारी नहीं नगर पंचायत को


डोगरगांव नगर पंचायत ने कलेक्टर के आदेश का किया अवहेलना



नगर पंचायत ने सी,एस,सी सेंटर का बिजली काटा


आधार कार्ड का कार्य शहर में पूरी तरह से ठप्प


नगर पंचायत भवन मेें ठेकेदारों का कब्जा


डोंगरगांव :-निकाय क्षेत्र में संचालित सीएससी सेंटर के विद्युत प्रवाह को नगर पंचायत की टीम ने बाधित कर दिया है, जिससे आधार कार्ड से संबंधित सभी प्रकार के कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है. बता दें कि शहर के पुराने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में संचालित साहू ब्रदर्स सीएससी सेेन्टर में नागरिकों के आधार कार्ड से संबंधित कार्य किये जाने का वर्तमान में एकमात्र सेंटर है, जिसकी वजह से आधार कार्ड से संबंधित कार्य के लिए बड़ी संख्या में लोग यहाँ पहुंचते हैं.

मिली जानकारी के अनुसार निकाय क्षेत्र में संचालित इस सीएससी सेंटर में नवीन आधार कार्ड से लेकर सुधार कार्य तक के सभी कार्य किये जा रहे हैं जोकि शासन के नियमानुसार शहर के किसी शासकीय भवन में संचालित किया जाना है. इसके पूर्व यह सेंटर प्राईवेट भवन में संचालित था किन्तु उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार इसे पुराने नगर पंचायत परिसर में शिफ़्ट कराया गया था और इस दौरान किराया आदि का कोई उल्लेख नहीं किया गया था लेकिन अचानक नगर पंचायत व्दारा सीएससी संचालक को लगभग डेढ़ लाख रूपये किराया जमा कर भवन खाली करने का नोटिस थमा दिया गया, जिसके बाद सीएससी सेंटर संचालक ने जिलाधीश से गुहार लगाई थी और आधार कार्ड पंजीयन सेंटर संचालन के लिए पूर्व निर्धारित भवन से स्थल परिवर्तन नहीं करने की मांग की थी. चूंकि आधार कार्ड सेंटर संचालक को प्रतिदिन निर्धारित जीपीएस में ही अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होती है इसलिए कार्यालय को हटाये जाने की प्रक्रिया सरल नहीं है. इधर नगर पंचायत का कहना है कि सीएससी सेंटर संचालक आधार कार्ड सेंटर के बहाने अनेक कार्ड इसी भवन से संचालित कर रहा है और एक कमरे में संचालित होने वाला सेंटर पूरे नगर पंचायत परिसर का उपयोग में ले रहा है जो कि कहीं से सही नहीं है. इस सीएससी सेंटर को हटाने के लिए कई बार मौखिक तथा लिखित कहा गया किन्तु संचालक अपनी ही बात पर अड़े हैं.

नपं भवन मेें चहेते ठेकेदारों का कब्जा : नगर पंचायत के इस पुराने भवन में सीएससी सेंटर का संचालन तो किया ही जा रहा है किन्तु इस परिसर में दी गई कुछ दुकानों को गोदाम के रूप में भी उपयोग किया जा रहा है. इसके साथ ही निकाय क्षेत्र में कार्य करने वाले चहेते ठेकेदारों के कर्मचारियों का ठिकाना भी यह भवन है, जहाँ उन्हें मुक्त में निवास के साथ ही बिजली, पानी उपलब्ध हो जाता है. ऐसे में इस सीएससी सेंटर में पहुंचने वाले आमजनों को भी काफी असुविधा होती है. नगर पंचायत प्रशासन को आमजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस सीएससी सेंटर को उचित व्यवस्था देना चाहिए ताकि वर्तमान दस्तावेजों में सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज आधार कार्ड का कार्य सुगमता से किया जा सके. आमजनों में यह चर्चा का विषय है कि चहेते ठेकेदारों के कर्मचारियों के लिए नगर पंचायत का यह परिसर आरामगाह बना हुआ है किन्तु आम नागरिकों के लिए बनाए जाने वाले आधार कार्ड पंजीयन सेंटर के यहाँ जगह नहीं है.।


सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad