रायपुर (सी एन आई न्यूज़) : दिनांक 8 जुलाई 2023 रायपुर छत्तीसगढ़ से भगवा वस्त्र पहनके लाखो की संख्या में निकले देवघर के लिए बम 9 जुलाई 2023 से सुल्तानगंज से गंगा मईया को सत सत प्रणाम कर भगवान देवो के देव बाबा भोले के नगरी देवघर के लिए जल संकल्प कर के पद यात्रा प्रारंभ किये अपने टोली को मार्ग दर्शन करते हुवे
भोला जी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा जी एवं प्रकाश शर्मा ने सुल्तान गंज से असरगंज, मनियमोड, कुमरसार, जिलेबिया, अबरखा, कटोरिया, इनारावरण, गोड़ियारी, कलकतिया, दशर्नीय के रास्ते देवघर (बाबाधाम) पहुचे, बाबा भोलेनाथ का नाम जपते हुवे
12 जुलाई 2023 को शाम बाबा बैधनाथ जी एवं माता पार्वती जी को संकल्प किया हुवा गंगा जल अर्पित किए उसके बाद दूसरे दिन दिनांक 13 जुलाई 2023 को बासुकीनाथ जी एवं माता पार्वती जी को दोपहर जल चढ़ाकर वापस बाबा की नगरी देवघर प्रस्थान किए
एवं बाबा भोलेनाथ जी की सिंगार आरती पूजा में शामिल हुवे, झारखंड देवघर में जो भोले बाबा का मंदिर शिविर लगा हुआ है
उसको भी सभी भक्त अपने अपने अनुसार जाकर देखे, आज दिनांक 14 जुलाई 2023 रात्रि भोजन कर भक्त अपने निवास स्थान के लिए पुनः प्रस्थान किये
रात्रि 11:30 मिनट में देवघर से जसीडीह रेल्वे स्टेसशन प्रस्थान किये बाबा भोलेनाथ का नाम लेकर बोलबम।
बाबा सारे भगतो की पुकार सुनते है किसी की पहले किसी की बाद में... लोग अपनी समस्या लेकर बाबा के दरबार आते है और झोली भरकर जाते है।
प्रेम से बोलो बाबा बैधनाथ की जय।
बोलबम... बोलबम...
सी एन आई न्यूज़ देवघर झारखंड से पंकज शर्मा की रिपोर्ट

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.