Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, August 3, 2023

किसान भ्रमित ना हो, प्रधानमंत्री फसल बीमा खरीफ वर्ष 2022 एवं रबी 2022-23 की प्रमियम राशि अभी नहीं काटी जा रही है

 किसान भ्रमित ना हो, प्रधानमंत्री फसल बीमा खरीफ वर्ष 2022 एवं रबी 2022-23 की प्रमियम राशि अभी नहीं काटी जा रही है



कलेक्टर ने नोडल अधिकारी की बैठक लेकर स्थिति को स्पष्ट करने के निर्देश दिए


कवर्धा, 02 जुलाई 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने प्रधानमंत्री फसल बीमा खरीफ वर्ष 2022 एवं रबी फसल 2022-23 की प्रिमियम राशि की कटौति के लिए फैली अफवाह और  इससे भ्रमित हो रहे किसानों को वास्तवित जानकारी देने के लिए जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया है। बैठक में जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी आरपी मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा खरीफ वर्ष 2022 एवं रबी 2022-23 का बीमा प्रीमियम राशि अभी नहीं काटा गया है इसकी कटौती वर्ष 2022 में ही किया जा चूका है। अभी उन कृषको का पोर्टल में प्रविष्टि किया गया है जिसका संदेश सम्बंधित कृषको के मोबाइल में प्रेषित हो रहा है यह सन्देश बीमा पोर्टल में प्रविष्टि का है न की प्रीमियम कटौती का है।

उल्लेखनीय है कि ग्राम कांपा एवं सिघनपुरी  के किसानों के द्वारा शिकायत की गई है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा खरीफ वर्ष 2022 एवं रबी 2022-23 की राशि किसानों के खाता से बिना जानकारी के काटा जा रहा है वर्ष 2022 का सीजन निकल जाने के बाद आज बीमा राशि काटा जा रहा है उसे किसानो के खाता में वापस किया जाए।

इस संबंध में नोडल अधिकारी आरपी मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा खरीफ  वर्ष 2022 एवं रबी 2022-23 में सेवा सहकारी समिति मर्या. महाराजपुर राजस्व मंडल राजानवागांव के ग्राम कांपा एवं सेवा सहकारी समिति मर्या. खैरबना कला राजस्व मंडल राजानवागांव के ग्राम सिघनपुरी का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल में पूरा खसरा प्रदर्शित नहीं हो रहा था इसकी जानकारी एवं आवश्यक सुधार के लिए उप संचालक कृषि जिला कबीरधाम को शाखा के माध्यम से पत्र प्रेषित किया जा चूका था। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्या मुख्यालय रायपुर के निर्देश अनुसार जो ग्राम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल में प्रदर्शित नहीं हो रहा हो तो भी उक्त ग्राम अंतर्गत पात्र इच्छुक कृषको की फसल बीमा प्रीमियम राशि कटौती कर ली जाए, ताकि भविष्य में पात्र कृषक फसल बीमा आवरण से वंचित न हो।  इसलिए उक्त ग्रामो के ऋणी कृषको को बीमा प्रिमियम वर्ष 2022 में कटौती कर लिया गया था लेकिन उन ग्राम के कृषको का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल में प्रदर्शित नहीं होने कारण पोर्टल में प्रविष्टि  नहीं किया गया।

संचालनालय कृषि छ.ग.रायपुर के पत्र प्रोर्टल रिओपनिंग के सम्बन्ध में पत्र प्राप्त हुआ जिसके अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा खरीफ वर्ष 2022 एवं रबी 2022-23 के अंतर्गत बीमा पोर्टल प्रविष्टी के लिए छुटे हुए कृषको का विवरण पुनः प्रविष्टी किए जाने बाबत पोर्टल 17.जुलाई .2023 से 25जुलाई .2023 तक खोला गया एवं बीमा पोर्टल में प्रविष्टी के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके निर्देश के परिपालन में प्रधानमंत्री फसल बीमा खरीफ  वर्ष 2022 एवं रबी 2022-23 में सेवा सहकारी समिति मर्या.महाराजपुर राजस्व मंडल राजानवागांव के ग्राम कांपा एवं सेवा सहकारी समिति मर्या.खैरबना कला राजस्व मंडल राजानवागांव के ग्राम सिघनपुरी के बीमित कृषको का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल में प्रविष्टी किया गया है।  उक्त ग्रामो के कृषको का प्रधानमंत्री फसल बीमा खरीफ वर्ष 2022 एवं रबी 2022-23 का बीमा प्रीमियम राशि अभी नहीं काटा गया है इसकी कटौती वर्ष 2022 में ही किया जा चूका है अभी उन कृषको का पोर्टल में प्रविष्टि किया गया है जिसका संदेश सम्बंधित कृषको के मोबाइल में प्रेषित हो रहा है यह सन्देश बीमा पोर्टल में प्रविष्टि का है न की प्रीमियम कटौती का है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad