राजनांदगांव 40 सी वाहिनी भा.ति.सी पुलिस बल बूढानभाट में विशाल वृक्षारोपण अभियान
छत्तीसगढ़- गृह मंत्री भारत सरकार के तत्वाधान में दिनांक 18 अगस्त 2023 को भारत के भिन्न भिन्न कोनों में विशाल वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है उसी महान उद्देश्य की सफलता के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ 40वी वाहिनी भा.ति. सी. पुलिस सेनानी सी श्री अनंत नारायण दत्ता ने भी वाहिनी के द्वितीय कमान श्री तरुण कुमार बंजारी पदस्थ पदाधिकारी हिमवीर जवानों गणमान्य ग्रामीणों और जन जागरण के कर्णधार कलम के सिपाही प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओ के साथ बूढानभाट परीक्षेत्र में विशाल वृक्षारोपण अभियान हेतु पधारे ।
श्री दत्ता ने सभी समाज सेवी, सम्मानित, सरपंचों, सशक्त सैनिको के विशाल वृक्षारोपण अभियान शुभागमन के लिए सादर साधुवाद देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि भारत भूमि सदियों से प्राकृति प्रेमी रहा है हमारे ऋषि-मुनियों ने किसी ना किसी विधा से या आध्यात्मिक अवधारणा से प्रकृति के सभी चर अचर पेड़ पौधे फल फूल पत्तियां जीव जंतुयो से प्रेम करना सिखाया है
प्रकृति का एक पेड़ परोपकार का साक्षात प्रतिमूर्ति होता है वह निस्वार्थ भाव से हम सभी को फल फूल पत्ते शुद्ध वायु वर्षा सौंदर्य शोक छाया आदि ऋषि दधीचि की तरह दान कर देते हैं इसीलिए हमारे ग्रंथों में एक वृक्ष की तुलना 10 पुत्रों के बराबर किया गया है ।
उन्होंने आह्वान किया कि आओ आज हम सब मिलकर भारत सरकार के विशाल वृक्षारोपण अभियान में इस अश्वमेध यज्ञ में पौधारोपण की अपनी आहुति देकर इस वसुधा को खुशहाल बनाएं ।
इस विशाल भव्य 40 वी वाहिनी भा.ति. सी.पुलिस बल की कार्यक्रम के दौरान कुल 1000 वृक्षारोपण किया गया जिसमें महुआ ,अमरुद ,नींबू ,अखरोट, जामुन ,नीम और अन्य वृक्षों का रोपण किया गया इस कार्यक्रम में स्थानीय गांव के सरपंच सम्मानित नागरिक नेहरू युवा क्लब केंद्र के श्री गणेश जी श्री मनोज जी मनीषा साक्षी व बुढानभाटा के नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के समापन में बूढानभाटा कैंप के समवाय अधिकारी श्री केशव चंद महतो ने भारत सरकार के गृह मंत्री के तत्वाधान में चलाई जाने वाले विशाल वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में शामिल सभी सम्मानित लोगों को सादर धन्यवाद दिया।
सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.