राजनांदगांव कांग्रेस की लोकप्रिय विधायक श्रीमती छन्नी साहु के ऊपर चाकू से हमला
डोंगरगांव -खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है. नशे में धुत युवक ने ये हमला किया है. इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोधारा गांव गई हुई थी. जहां युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपी का नाम खिलेश्वर बताया जा रहा हैl


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.