Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, August 2, 2023

रिमझिम बारिश के बीच निकाली गई ”जोहार मतदाता वॉकेथॉन” संकल्प चक्र बनाकर दिलाया गया शपथ

 रिमझिम बारिश के बीच निकाली गई ”जोहार मतदाता वॉकेथॉन”

संकल्प चक्र बनाकर दिलाया गया शपथ


उत्तर बस्तर कांकेर 02 अगस्त 2023ः-आज 02 अगस्त को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ कांकेर ज़िला स्वीप कोर कमेटी के द्वारा ”जोहार मतदाता वॉकेथॉन” से किया गया। शहर में रिमझिम बारिश के बीच हुई इस वॉकेथॉन का नेतृत्व ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश श्री योगेश पारीक द्वारा किया गया। वॉकेथॉन में कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ सुमीत अग्रवाल सहित ज़िला के समस्त आला अधिकारी, एनएसएस के छात्र तथा महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी सम्मिलित हुए।

            इस जोहार मतदाता वॉकेथॉन के माध्यम से ज़िले के 18 वर्ष की उम्र से अधिक सभी नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु आग्रह किया गया। वॉकेथॉन के अंत में शासकीय भानुप्रतापदेव स्नाकोत्तर महाविद्यालय कांकेर पहुँचकर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री योगेश पारीक द्वारा कॉलेज के छात्रों और आयोजन के सहभागियों को मतदाता सूची में सभी नये मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए संकल्प चक्र बनाकर शपथ दिलाया गया।

सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad