खैरझिट की में गणेश उत्सव समिति ने डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया
ओम युवा समिति खैरझिट की के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जिसमें छत्तीसगढ़ ही नहीं उड़ीसा प्रांत के भी प्रतिभागियों ने बड़े चढ़कर भाग लिया।प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी रखा गया। सामूहिक नृत्य प्रथम 10001, द्वितीय 7001, तृतीय 5001 रुपये एवं एकल नृत्य प्रथम 2001, द्वितीय पुरस्कार 1001, तृतीय पुरस्कार 501 रुपये रखा गया। जिसमें प्रतिभागियों को प्रवेश शुल्क 101 रुपये सहयोग राशि रखा गया । भंवरपुर, चकरदा, सलखण्ड, नानकपाली, बसना, सोहेला (उड़ीसा)चट्टीगिरोला,भुरसापाली और विभिन्न ग्रामों से कलाकारों अपने कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में किस्मत लाल नंद विधायक सरायपाली एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण छत्तीसगढ़, प्रमोद ग्वाल विधायक प्रतिनिधि, अध्यक्ष सोसायटी केना एवं युवा नेता डोलचंद पटेल, सभापति नगर पालिका सरायपाली सुरेश भोई ,ज्वाला चौहान के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधायक नंद एवं पटेल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाए रखने के लिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। आसपास के गांव एवं स्थानीय कला प्रेमियों के द्वारा पैसों की वर्षा होने लगी। कलाकारों ने भी सभी दर्शकों का मनमोह लिया। सामूहिक डांस में प्रथम स्थान सांवरिया ग्रुप सालखंड, दूसरा स्थान मां शारदा ग्रुप चकरदा, तीसरा स्थान बी डॉन ग्रुप भंवरपुर एकल डांस में प्रथम टू लिटिल स्टार बसना, दूसरा स्थान वर्षा रानी सोहेला, तीसरा स्थान आस्था सोना चट्टीगिरोला रहे। निर्णायकों में सुभाष साहू, निर्मल पुरोहित, बी पी कर, दुर्वादल दीप ने अपना बखूबी स्थान निभाया। मंच संचालन रंजीत प्रधान सोहेला एवं गौरचरण सा चटनी मास्टर( उड़ीसा)ने सबके मन को गुदगुदाते हुए रात भर सबको हंसाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमलेश साहू, योगेश साहू ,सुशील साहू, दीपेश साहू, आदित्य साहू, भारत लाल मलिक, झसकेतन मेहेर ,कुशपाणी मेहेर, प्रेमानंद मेहेर, महेंद्र मेहेर, प्रमोद रावत, भूपेश साहू ,अरुण विशाल,गुलशन साहू, अमित साहू, सीमंत भोई, लोकेश खमारी ,पुनीत साहू, कौशल मेहेर, पुनीत मेहेर,युवराज साहू ,राकेश भोई ,दीपक खमारी,देवेश भोई,मयंक साहू, देवेंद्र भोई ,सोनू साहू, किशोर साहू ,रूपानंद, वीरेंद्र मेहेर, जयकांत भोई ,भीष्म बारिक, जितेंद्र मेहेर, अंकित भोई,इलेश साहू ,आशीष मलिक, रितेश साहू ,निकेश,चुनेश भोई ,खिरसागर पटेल एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.