Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 4, 2023

शिवसेना ने किया गौ तस्करों का पुतला दहन

 शिवसेना ने किया गौ तस्करों का पुतला दहन


सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।प्रदेश में गौ हत्या और गौ तस्करी के बढ़ते अपराध के ख़िलाफ़ शिवसेना पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय बालोद के जय स्तंभ चौक पर सांकेतिक पुतला दहन किया गया। शिवसेना जिलाध्यक्ष विजय पारख, प्रदेश सचिव शंकर चैनानी, कामगार सेना जिलाध्यक्ष रोहित साहू, बालोद गौ सेवक नरेन्द्र जोशी, डौंडी लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष युमल विश्वकर्मा, शिवसेना नेता नितीन नायडू, लोकेश साहू, राजेश पटेल सहित बहुत से शिवसैनिक कार्यकर्ताओं ने गौ धन की रक्षा सुरक्षा के लिए शासन प्रशासन का ध्यानाकर्षित किया। शिवसेना के नेताओं ने जिले के गौठानों में पर्याप्त और सुरक्षित चारा पानी, उचित रखरखाव हेतु शेड निर्माण किये जाने की मांग की। 

  जिलाध्यक्ष विजय पारख,प्रदेश सचिव शंकर चैनानी ने छत्तीसगढ़ में पशुओं के बाज़ार आदि पर कड़ाई से रोक लगाये जाने की मांग करते हुए कहा कि शिवसेना बहुत जल्द ऐसे गौ तस्करों के ख़िलाफ़ उग्र प्रदर्शन करेगी। जिलाध्यक्ष विजय पारख ने कहा कि शासन प्रशासन को गौ वंश की सुरक्षा के लिए सजगता और सक्रियता से काम करना होगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad