Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 8, 2023

कबीरधाम जिले मे 78.33 प्रतिशत मतदान पंडरिया विधानसभा में 75.27 प्रतिशत और कवर्धा विधानसभा में 81.24 प्रतिशत मतदान

 विधानसभा आम निर्वाचन 2023


कबीरधाम जिले मे 78.33 प्रतिशत मतदान



पंडरिया विधानसभा में 75.27 प्रतिशत और कवर्धा विधानसभा में 81.24 प्रतिशत मतदान


कवर्धा, 08 नवम्बर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित की गई है। प्रथम चरण में कबीरधाम जिले के विधानसभा पंडरिया और कवर्धा का निर्वाचन 07 नवंबर को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में जिले का मतदान 78.33 प्रतिशत रहा। जिसमें 78.38 प्रतिशत पुरूष और 78.27 प्रतिशत महिला मतदान हुआ। जिले के पंडरिया विधानसभा में 75.27 और कवर्धा विधानसभा में 81.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। पंडरिया विधानसभा में 75.30 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने एवं 75.25 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने और कवर्धा विधानसभा में 81.34 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने तथा 81.15 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।  

उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2018 के मतदान में कबीरधाम जिले में कुल 79.75 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें 80.28 प्रतिशत पुरूष और 79.21 प्रतिशत महिला मतदाता थे। 2018 के मतदान में जिले के पंडरिया विधानसभा में 77.36 और कवर्धा विधानसभा में 82.03 प्रतिशत मतदान हुआ था। पंडरिया विधानसभा में 78.16 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने एवं 76.55 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने और कवर्धा विधानसभा में 82.34 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं ने तथा 81.72 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad