Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 8, 2023

कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव तेंदुवा की सभा के बाद बेलगहना ब्लॉक में जनसंपर्क किया।

 कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव तेंदुवा की सभा के बाद बेलगहना ब्लॉक में जनसंपर्क किया।



बिलासपुर -कोटा विधानसभा में कोटा ब्लाॅक के ग्राम तेंदुवा में विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में तंेेदुवा, मटसगरा, खपराखोल, करगीकला, करगीखुर्द, धूमा, लोकबंद, लमकेना, इमलीपारा, कुशमुली, सिरसहा, मनपहरी, नेवसा, मटकाबंाधा, गोबरीपाटा, खैरझिटी, मोहदी, बारद्वार आदि ग्रामों की जनता बड़ी संख्या उपस्थित थे।


जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अटल श्रीवास्तव युवा है, इंजीनियर है, मेरे सहयोगी है, कांग्रेस के संघर्षशील और मेहनती कार्यकर्ता है। संगठन में कार्य करने की क्षमता को देखकर कांग्रेस ने इन्हें कोटा से उम्मीदवार बनाया हैं।

अटल श्रीवास्तव के  सामने दो परिवार है और अटल श्रीवास्तव के साथ कोटा की जनता है। कांग्रेस का विधायक बनाइये कोटा के विकास की जिम्मेदारी मेरी होगी।

भूपेश बघेल के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के 40 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। भूपेश बघेल एवं कांग्रेस पर अपनी आस्था प्रकट की और अटल श्रीवास्तव को जिताने का संकल्प लिया। कांग्रेस के विकास को देखते हुए भाजपा छोड़ कांग्रेस प्रवेश किया। ब्लाॅक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने सभी को सदस्यता प्रदान की। 

सभा में बैजनाथ चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, अरुण त्रिवेदी, अरुण चैहान, प्रमोद नायक, सीमा घृतेश, फागूराम पाटले, माया मिश्रा, अनिता दुबे, ममताराम साहू, तुलसी साहू, गणेश राम यादव, सालिकराम केवट, सालिक यादव, उत्तम चतुर्वेदी, फूलचंद अग्रहरि, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अजय सिर्सो, आर.आर. गिरि, टी.डी. घृतेश, शत्रुहन यादव, लतेल राम मरावी, भारत पटेल, राजू सिदार, अशोक अनंत, चिंताराम ध्रुव, संतोष बघेल, राजनंदनी कश्यप, अलीबाबा कश्यप, जूनियर अरुण त्रिवेदी कार्यक्रम का संचालन देव कुमार कुर्रे ने किया। 

अटल श्रीवास्तव ने कोटा विधानसभा के बेलगहना ब्लाॅक के बहेरामुड़ा, लहंगाभाठा, लूफा, शक्तिबहरा, करहीकछार ग्राम पंचायतों में जोन, सेक्टर व बूथ अध्यक्षों के साथ सघन जनसंपर्क किया। छोटी-छोटी जनसभाएं लेकर मतदाताओं के सामने 17 नवंबर को मतदान करने की अपील की, मत एवं आशीर्वाद मांगा। अटल श्रीवास्तव के साथ जनसंपर्क के दौरान संदीप शुक्ला, गणेश कश्यप, यासीन खान, कन्हैया गंधर्व, मनोज बाजपेयी, कपिल जायसवाल, उमेन्द्र शर्मा, चंचल उइके, अभिषेक गुप्ता, हिरालाल साव, किशुन मेश्राम, बच्चन सिंह खुसरो, देव नारायण साव, सुमन दास, प्रवीण गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल शामिल रहें।

जनसंपर्क के दौरान भूपेश सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के समक्ष रमेश यादव ने साथियों सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस एवं भागबली बंजारे ने साथियों सहित जनता कांग्रेस जोगी छोड़ कांग्रेस प्रवेश किया

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad