Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 21, 2023

केसीजी के किसानों को मिलेगी 70 करोड़ धान बोनस राशि मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को वर्चुअल बैठक में दिए निर्देश सुशासन दिवस में मिलेगी दो वर्ष के धान बोनस राशि का प्रमाण पत्र प्रति क्विंटल 300 रूपये के हिसाब से मिलेगी बोनस राशि

 केसीजी के किसानों को मिलेगी 70 करोड़ धान बोनस राशि



मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को वर्चुअल बैठक में दिए निर्देश


सुशासन दिवस में मिलेगी दो वर्ष के धान बोनस राशि का प्रमाण पत्र


प्रति क्विंटल 300 रूपये के हिसाब से मिलेगी बोनस राशि


सी एन आई न्यूज़ से संजू महाजन


खैरागढ़:-  21 दिसम्बर 2023

कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में सुशासन दिवस 25 दिसम्बर को जिले के किसानों को खरीफ वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस हेतु प्रमाण पत्र वितरण किया जायेगा। जिले के किसानों को 70 करोड़ 1 लाख 21 हजार रूपये के बोनस का भुगतान किया जायेगा। 


मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को वर्चुअल बैठक में दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बुधवार को वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से ली गयी बैठक में कलेक्टरों से सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नई राज्य सरकार का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसे पूरी गंभीरता से लें । उन्होंने कहा कि हर ब्लाक में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को बोनस प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था भी कर ली, जाये। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम को वर्चुअल सम्बोधित संभावित है। इस दिन सहकारी केन्द्रीय बैंक खुले रखने के निर्देश दिये गये। ताकि किसान बोनस राशि का बैंक से उसी दिन आहरण करना चाहे तो कर सकते है। मुख्य सचिव श्री जैन ने 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाने के भी निर्देश दिये। इस दिन स्वच्छता अभियान साफ-सफाई के निर्देश दिये।


प्रति क्विंटल 300 रूपये के हिसाब से मिलेगी बोनस राशि

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को सुशासन दिवस हेतु मंच, बैनर, आमंत्रण पत्र, सहित सभी व्यवस्था समय रहते पूरा करने के निर्देश दिये। उक्त कार्यक्रम में किसानों को बोनस राशि का प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगे। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ वर्ष 2014-15 के 26857किसानों को 39 करोड़ 85 लाख 57 हजार रूपये और खरीफ वर्ष 2015-16 के 22533 किसान बोनस से लाभान्वित होंगे। इन्हें 30 करोड़ 15 लाख 64 हजार रूपये का भुगतान होगा। किसानों को बोनस राशि 300 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिलेगी।उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर एलईडी स्क्रीन और सभी सहकारी समितियों में लाईव कार्यक्रम की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पूर्व से निर्मित अटल चैक की साफ-सफाई भी कर ली जाये। 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा की नियमानुसार पोर्टल में एंट्री करने को कहा। बैठक में जिला खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, सहायक पंजीयक रघुराज सिंह, डीएमओ चन्द्रपाल दीवान, नोडल सीसीबी आलोक शर्मा, उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी, एपीओ प्रकाश तारम, नीलिमा ठक्कर नान जिला प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad