लोकेशन/सिमगा
ओंकार/प्रसाद साहू
आज से छत्तौद में दो दिवसीय जस गीत प्रतियोगिता का शुभारंभ : दुर दुर से उमडे टोली
समीपस्थ ग्राम पंचायत छत्तौद मे इस वर्ष पहली बार देवी भक्तो ग्रामीणों व दानवीरों के सहयोग से आज 30 दिसंबर, दिन शनिवार से दो दिवसीय जस गीत प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ हुआ। जिसमे ग्रामवासियों की भारी उपस्थिति में यह देवी जल गीतो के साथ भक्तीमय वातावरण में सब भावविभोर होगये है।
बता दे कि आज की प्रथम मंचस्थ टोली के रूप में महिला एवं बालक जस गीत टोली ग्राम कोनारी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमे उनके द्वारा सुमधुर गीत संगीत के साथ देवी पार्वती व भगवान शंकर जी की कथा का विवरण किया गया। वही दुसरी टोली के रूप मे अभनपुर कन्हेरा के पुरूष जस गीत टोली के द्वारा संगीतमय तर्ज के साथ महाभारत की दौपदी के जीवन चरित्र का वर्णन किया गया।
बता दें कि ग्राम पंचायत छत्तौद मे आज से दो दिवसीय जस गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जो कि कल रविवार दिनांक 31 दिसंबर तक चलेगा। वही दो दिवसीय जस गीत प्रतियोगिता मे जो उत्कृष्ट प्रदर्शन करने मे सफल हो चयनीत किये जायेंगे। उसके परिणाम व पारितोषिक वितरण सोमवार 1 जनवरी को किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.