Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 27, 2023

नमन फाउंडेशन एनजीओ के द्वारा गोदावरी पावर एवं इस्पात लिमिटेड लिमिटेड ग्राम सरोरा में होने वाली जनसुनवाई के विरोध में अनुविभागीय अधिकारी को दिया गया ज्ञापन

 लोकेशन/सिमगा

रिपोर्टर/ओंकार प्रसाद साहू

मो. न.9399627970


नमन फाउंडेशन एनजीओ के द्वारा गोदावरी  पावर एवं इस्पात लिमिटेड लिमिटेड ग्राम सरोरा  में होने वाली  जनसुनवाई के विरोध में अनुविभागीय अधिकारी को दिया गया ज्ञापन




 नमन फाउंडेशन एनजीओ छत्तीसगढ़ के द्वारा आगामी 9 जनवरी को मेसर्स गोदावरी पॉवर एवं इस्पात

 लिमिटेड में होने वाले जनसुनवाई एवं उद्योग स्थापना के विरोध में अनुविभागी अधिकारी को विज्ञापन सौंप कर विरोध दर्ज कराया गया नमन फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड के द्वारा जनसुनवाई के लिए जो तहसील कार्यालय में आवेदन किया है उसे पर कौन से खसरा नंबर में उद्योग स्थापित होना है उसको नहीं दर्शाया गया है जो की कंपनी प्रबंधन का लोगों को गुमराह करने की मंशा साफ नजर आती है नमन फाउंडेशन के अध्यक्ष का कहना है कि इस उद्योग की स्थापना से सैकड़ो की तादात में वृक्षों की कटाई की जाएगी  जिससे पर्यावरण को कितना नुकसान होगा इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता इतने भारी उद्योग लगने से पर्यावरण को बहुत ही नुकसान होगा आसपास के ग्राम में निवासरत ग्रामीण जो खेती पर निर्भर है उनके उपज पर भी काफी बुरा असर पड़ेगा एवं लोगों के स्वास्थ्य पर भी इस भारी उद्योग का असर साफ देखने को मिलेगा सरोरा  क्षेत्र के आसपास लगभग तीन-चार बड़े-बड़े उद्योग लगा हुआ है जिससे ग्रामीण काफी नाखुश है एवं उनके स्वास्थ्य पर गहरा असर भी पड़ता दिखाई दे रहा है और सबसे बड़ी मुद्दा है कि स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार न मिलाना  बड़ी-बड़ी कंपनियां लगने से पहले  बड़ा-बड़ा वादा करते हैं कि उद्योग की स्थापना होने के बाद हम लोगों को रोजगार मुहैया कर आएंगे लेकिन सब कहने की बात रहती है स्थानीय व्यक्ति को रोजगार के नाम पर सिर्फ और सिर्फ झुनझुना पकड़ा दिया जाता है जिन ग्रामीणों के जमीन पर यह उद्योग स्थापित होता है उन लोगों को उनका लाभ नहीं मिल पाता है समाजसेवी संस्था के द्वारा बताया गया कि इस लड़ाई को आगे तक ले जाने के लिए संस्था के द्वारा जनहित याचिका लगाई जाएगी एवं छत्तीसगढ़ सरकार से भी निवेदन किया जाएगा कि यह भारी भर का उद्योग को लगाने की अनुमति न दिया जाए

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad