थाना कुंण्डा जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) पुलिस जन चौपाल ग्राम बासनी। दिनांक-20.01.2024
कबीरधाम जिले के थाना कुंण्डा पुलिस टीम के द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बसनी में आज दिनांक 20/01/2024 को पुलिस जन चौपाल लगाया गया। जिसमें महिला पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। उपस्थित ग्रामवासी व बच्चों को अवैध नशों के खिलाफ जागरूक करते हुए अवैध मादक पदार्थ की बिक्री एवं सेवन नहीं करने, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने , अभिव्यक्ति एप्स का प्रयोग करने एवं यातायात नियमों के पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, तीन सवारी नहीं चलने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने कि समझाइश दी गई। ग्रामीणों कों अपने नाबालिग बच्चों कों वाहन चलाने नहीं देने विशेष रूपये से समझाया गया एवं बच्चों कों गुड टच बैड टच कि जानकारी दी गई। अवैध रूप से गाँव में शराब बेचने व जुआ सट्टा खेलाने वालो की जानकारी देने समझाइश दिया गया। साथ ही किसी प्रकार किया समस्या होने पर थाना में संपर्क करने कहा गया।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.