पखांजुर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट :--
पखांजूर नगर पंचायत में भाजपा द्वारा हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम
भाजपा शासन काल मे हितग्राहियों क्या क्या लाभ मिला है,लोगो को जानकारी दिया गया
पखांजूर । नगर पंचायत में भाजपा सरकार द्वारा हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा का कार्यक्रम किया गया है जिसमे सभी विभागों द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है,एवं वरिष्ठ पत्रकार मिथुन मंडल को क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं भूतपूर्व खिलाडी को पुष्प गुच्छे व फूलमाला पहना कर स्मिरित चिन्ह से सम्मानित किया गया,तत्पश्चात समाज सेवक धीरेंद्र मंडल स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग,मत्स्य विभाग, पशु चिकि,विभाग,राजस्व विभाग, जनपद विभाग,उज्जला गैस योजना, विद्युत विभाग आदि विभाग के द्वारा निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया,एवं हजारों की संख्या के लोगो ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया एवं लाभ प्राप्त किया,इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशीम राय, भाजपा मंडलाध्यक्ष शंकर सरकार, सांसद प्रतिनिधि गणेश साहा, पार्षद नारायण साहा, जितेश मुखर्जी, ,एसडीएम अंजोर सिंग पैकरा,तहसीलदार कुलदीप ठाकुर,एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी के अलावा हजारों के संख्या में महिला पुरूष उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.