Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 20, 2024

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में हुआ सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम

 रिपोर्टर रोहित वर्मा 

लोकेशन खरोरा


शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में हुआ सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम

 खरोरा;--


शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया,संकुल केंद्र पचरी, विकासखंड तिल्दा नेवरा,जिला रायपुर में सुरक्षित शनिवार के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमेंआज का थीम " जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और उपाय" पर जानकारियां साझा की गई।छात्रा भारती,दिया  वर्मा ,हिना, लिली ,तान्या, हिमेश महिलांग ,शुभम कोसले,  चेतना ,नीलम,राशि, साजिका,राधिका, माधुरी,शिवम,  लक्की रात्रे,गजेंद् ,निखिल दास ,निखिल यादव आदि विद्यार्थियों के साथ प्रधान पाठक एस के देवांगन ने कहा  जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण मनुष्य ही है। सामान्यतः जलवायु में परिवर्तन कई वर्षों में धीरे धीरे होता है। लेकिन मनुष्य के द्वारा पेड़ पौधों की लगातार कटाई और जंगल को खेती या मकान बनाने के लिए उपयोग करने के कारण इसका प्रभाव जलवायु में भी पड़ने लगा है। धीरेंद्र वर्मा ने कहाआज इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा जिस पर जलवायु परिवर्तन का कोई प्रभाव न पड़ा हो। जलवायु परिवर्तन में हर किसी को चोट पहुँचाने की क्षमता है, लेकिन किसानों के इसकी चपेट में आने की संभावना सबसे अधिक रहती है और वे इससे सर्वाधिक प्रभावित होते भी हैं। भारत में कृषि प्रमुखतः मौसम पर आधारित है और जलवायु परिवर्तन की वज़ह से होने वाले मौसमी बदलावों का इस पर बेहद असर पड़ता है। जलवायु परिवर्तन के कारण हुई तापमान वृद्धि से कृषि प्रभावित होती है, इसलिये यह ज़रूरी है कि किसानों को यह पता होना चाहिये कि इस समस्या का सामना कैसे किया जाए।  शिक्षक धीरेन्द्र वर्मा ने जलवायु परिवर्तन का सबसे प्रभावी उपाय यह बताया कि हमारे मुख्य ऊर्जा स्रोतों को स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा में बदलना जीवाश्म ईंधन के उपयोग को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है। इनमें सौर, पवन, तरंग, ज्वारीय और भूतापीय ऊर्जा जैसी प्रौद्योगिकियां शामिल हैं। टिकाऊ परिवहन पर स्विच करें। पेट्रोल और डीजल वाहन, विमान और जहाज जीवाश्म ईंधन का उपयोग करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad