Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 22, 2024

थाना गिधौरी पुलिस द्वारा लग्जरी कार से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी

 थाना गिधौरी पुलिस द्वारा लग्जरी कार से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी





रिपोर्ट: आशीष पटेल


आज नवीन अमलीडीह रोड में नाकाबंदी कर पकडा गया भारी मात्रा में गांजा सहित वरना कार

गिधौरी पुलिस द्वारा इस कडकडाती एवं जमा देने वाले ठंड एवं रात में सफलतापूर्वक संपादित किया गया नाकाबंदी अभियान

कार्यवाही में ₹5,00,000 कीमत मूल्य का 50 किलोग्राम गांजा किया गया जप्त

अवैध रूप से गांजा परिवहन में प्रयुक्त 09 लाख रुपये कीमत मूल्य का वरना कार क्र. MP19CA 9503 भी किया गया जप्त

संपूर्ण पुलिस कार्यवाही में 50 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल सहित कुल ₹14,01,000 कीमत मूल्य का मशरूका किया गया जप्त*

रात में अंधेरे का फायदा उठाकर कार में सवार आरोपी हो गया फरार, जिनकी सरगर्मी से की जा रही पतातलाश

विभिन्न माध्यमों से यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि जिले का गिधौरी होते हुए जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर सड़क मार्ग गांजा तस्करों के लिए एक सुरक्षित मार्ग सा बन गया है। सूचना अनुसार इस मार्ग से अभी कुछ दिनों में भारी मात्रा में गांजा तस्करों द्वारा गांजा की तस्करी किया जाने वाला था। साथ ही इन तस्करों द्वारा पकडे जाने एवं चेकिंग कार्रवाई से बचने हेतु लग्जरी कारों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना गिधौरी पुलिस द्वारा गिधौरी से सारंगढ़ बिलाईगढ़ सड़क मार्ग में लगातार निगरानी किया जा रहा है। इस संपूर्ण प्रक्रिया में पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है। इस माह *थाना गिधौरी पुलिस बल द्वारा इसमें लगातार कार्यवाही कर कुल 03 प्रकरणों में गांजा तस्करी करने वाले 05 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही इन प्रकरणों में 19 लाख रुपए कीमत मूल्य का 190 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित 03 लग्जरी कार भी बरामद किया गया है।


कि इसी बीच सूचना मिली कि 20-21.01.2024 की दरम्यानी रात्रि में एक लग्जरी कार में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ की ओर से भारी मात्रा में गांजा लेकर कुछ तस्कर फिर आने वाले हैं। कि सूचना पर श्री अनुज कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक के.सी.दास थाना प्रभारी गिधौरी के नेतृत्व में *गिधौरी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20-21.01.2024 की रात्रि नवीन अमलीडीह रोड के पास पहुंचकर नाकाबंदी किया गया*। इसी बीच दिनांक 20-21.01.2024 के अलसुबह 04:35 बजे सारंगढ़ की ओर से एक वरना कार आते हुए दिखी, जिसे पुलिस द्वारा रुकवाने पर कार चालक तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा भी बहुत ही साहस एवं तेजी से गांजा तस्करों के कार का पीछा किया गया। 


पुलिस टीम को बहुत तेजी से अपनी ओर आता देख कार में सवार चालक नवीन अमलीडीह रोड में पत्थर के ढेर के पास कार खड़ी कर खेत की तरफ भाग गया, जिसे ढूंढने पर एवं रात्रि में अत्यधिक अंधेरा होने पर आरोपी नहीं मिला जिसकी पता तलाश जारी है। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा उक्त वरना कार का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया। वरना कार क्र. MP19 CA 9503 में तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की में 50 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात कार में मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कार से कुल 50 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹5,00,000 है। साथ ही वरना कार क्र. MP19 CA 9503 अनुमानित कीमत लगभग 09 लाख रुपए एवं कार में मिले ₹1000 कीमत मूल्य का एक की-पैड मोबाइल को भी जप्त किया गया है। इस प्रकार संपूर्ण पुलिस कार्रवाई में 50 किलो गांजा सहित कुल ₹14,01,000 का मशरूका जप्त किया गया है। कि प्रकरण में थाना गिधौरी में 20 B NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर गांजा की तस्करी करने वाले फरार आरोपी की पता तलाश जारी है। 


उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी के.सी.दास, सउनि प्रकाश जांगड़े, प्र.आर. नरेश खूंटे, आर. रामलाल, सुजीत तम्बोली, विजय मिलन, मिलन साहू, रामलाल का विशेष योगदान रहा

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad