रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
उत्एकृष्ट वं स्वामी आत्मानंद विद्यालय गनियारी में वार्षिक महोत्सव का आयोजन
खरोरा;-- उत्कृष्ट एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय गनियारी में वार्षिक शाला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्षता सरपंच-श्रीमती मेनुका साहू ,सरपंच प्रतिनिधि -महेश साहू, विशिष्ट अतिथि शाला विकास एवं प्रबंध समिति हाई, मिडिल,प्राथमिक क्रमशः खूबीराम वर्मा,गोपाल साहू,विमल साहू
ग्रामसभा अध्यक्ष -चिदानंद वर्मा,
गणमान्य नागरिक -प्रहलाद यादव ,भागीरथी वर्मा ,चंद्रशेखर वर्मा,घनेन्द्र वर्मा,सोमनाथ वर्मा,भूपेंद्र नायक खरोरा से पधारे एस आई शर्मा सर एवं पत्रकार रोहित वर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत विद्याकीदेवी मां वीना वाणी की पूजा अर्चना से कार्यक्रम की शुरुआत होने के बाद प्राचार्य-श्रीमती कृपालता टोप्पो बच्चों के भविष्य में शिक्षक बालक और पालक के महत्व पर प्रकाश डालते समझने का प्रयास किया गया।समस्त ग्रामवासी गणमान्य जानो की उपस्थिति में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमें पूरे परिसर को राममय करते हुए हमारे देश की अनेकताओं में एकता को प्रदर्शित (बंगाली मराठी पंजाबी) करते हुए । परम्परागत चोली एवं रंगबिरंगी परिधानों में सजे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आकर्षक वेशभूषा में युवा अपने साथियों के साथ लोक धुनों पर एक लय में झूमते नजर आए। तो वहीं दर्शक दीर्घा भी थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक गीतों पर नृत्यों की प्रस्तुति के साथ-साथ करमा, ददरिया, पंथी, बारहमासी, राजस्थानी नृत्य, सुवा नृत्य, जसगीत व पंथी नृत्य, राऊत नृत्यों की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। उक्त कार्यक्रम में प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला , हायर सेकेंडरी, एवं स्वामी आत्मानंद के समस्त शिक्षा गण इस हर्षोल्लाह में भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं अंत में व्याख्याता फणींद्र भूषण पटेल के द्वारा समस्त ग्रामवासी बच्चों शिक्षकों एवं प्राचार्य महोदय का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.