जांजगीर चांपा कलेक्टोरेट सहित सभी कार्यालय में अब राष्ट्रगान से शुरू होगा कामकाज
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अभिनव पहल
जांजगीर चांपा 08 जनवरी 2024/ जांजगीर चांपा कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने कलेक्टोरेट सहित जिला, जनपद, नगरीय निकाय के सभी विभागों के कार्यालय की शुरुआत राष्ट्रगान से प्रारंभ करने के निर्देश दिए है। सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर में सुबह 10 बजे कामकाज की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। इस दौरान सुविचार भी रखे गए। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, श्री गुड्डू लाल जगत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निशा नेताम मंडावी, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.