Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 29, 2024

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं आवास निर्माण में गड़बड़ी की जांच करेंगे जिला पंचायत सीईओ

 कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं





आवास निर्माण में गड़बड़ी की जांच करेंगे जिला पंचायत सीईओ



सुरेंद्र मिश्रा जिला ब्यूरो बिलासपुर 

बिलासपुर,कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निदान उन्होंने किया वहीं गंभीर किस्म की कुछ आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज कर इनका निदान करने के निर्देश संबंधित अफसरों को समय-सीमा दी।




 प्रधानमंत्री आवास एवं पेंशन की मांग से संबंधित आवेदन आज के जनदर्शन में ज्यादा आई।

जनदर्शन में आज मस्तूरी के ग्राम पंचायत विद्याडीह की सरपंच ने रोजगार सहायक के विरूद्ध आवास योजना में फर्जीवाड़े की शिकायत कर उसे हटाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन सौपकर बताया कि रोजगार सहायक ने अपूर्ण आवास को पूर्ण बताकर संपूर्ण राशि आहरित किया है। हितग्राहियों को राशि नहीं मिली है। मनरेगा की मजदूरी भुगतान भी लम्बे समय बीत जाने के उपरांत भी नहीं किया गया है। कलेक्टर ने इसकी जांच कर कार्रवाई के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए हैं। इसे टीएल पंजी में भी दर्ज किया गया है। विकलांग पेंशन एवं विधवा पेंशन के करीब आवेदने मिले जिसके निराकरण के लिए टीएल पंजी में दर्ज कर संयुक्त संचालक पंचायत एवं समाज सेवा को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। आयुर्वेद विभाग से सेवानिवृत्त औषधालय सेवक पांच महीने का पेशन नहीं मिलने की जानकारी देते हुए दिलाने का अनुरोध किया। इसे टीएल पंजी में दर्ज कर इसका भुगतान करने के निर्देश जिला आयुर्वेद अधिकारी को दिए। शहर के चिंगराज पारा निवासी ज्योती ने नागरिक सहकारी बैंक पर ढाई साल की मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर ने इसे सहकारिता विभाग के लिए टीएल में लेते हुए जांच कर भुगतान करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad