*जिला सिवनी मध्यप्रदेश*
मातृ देवो भव l पितृ देवो भव
मातृ पितृ पूजन संपन्न
सी एन आई न्यूज सिवनी/ लखनादौन /गणेशगंज
विद्यालय की योजना अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर गणेशगंज में आज दिनांक -20/01/2024, दिन- शनिवार, मातृ पितृ पूजन संपन्न हुआ जिसमें भैया बहिनों ने थाली में दीपक जलाकर माता-पिता की पूजा की एवं आरती की एवं भैया बहिनों ने अपने माता-पिता को तिलक लगाया एवं माता-पिता ने भैया बहिनों को तिलक बंधन किया एवं भैया बहिनों ने अपने माता-पिता से आशीर्वाद प्राप्त किया
भूलो सभी को लेकिन, माता-पिता को भूलना नहीं
उपकार अनेकों है उनके, इस बात को भूलना नहीं
अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है इसके उपलक्ष्य में विद्यालय में आज सुंदरकांड का पाठ किया गया जिसमें सभी भैया बहिनों ने सुंदरकांड का पाठ किया एवं रामायण जी की आरती एवं हनुमान जी की आरती की गई।
*जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.