Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 28, 2024

जिला केसीजी खैरागढ़ -1008 पार्थिव शिवलिंग महारूद्राभिषेक की तैयारी शुरू, छग मप्र सहित महाराष्ट के शिवभक्त होंगे शामिल 3 मार्च को फतेह मैदान मे आयोजित रूद्राभिषेक मे संगीत नगरी होगी शिवमय

 जिला केसीजी खैरागढ़ -1008 पार्थिव शिवलिंग महारूद्राभिषेक की तैयारी शुरू, छग मप्र सहित महाराष्ट के शिवभक्त होंगे शामिल




3 मार्च को फतेह मैदान मे आयोजित रूद्राभिषेक मे संगीत नगरी होगी शिवमय


खैरागढ़ । 3 मार्च को शहर के फतेह मैदान में आयोजित होने वाले दूसरे 1008 पार्थिव शिवलिंग के महारूद्राभिषेक की तैयारी शुरू कर दी गई है । फतेह मैदान मे इसके लिए विशाल पंडाल लगाया जा रहा है। पिछले बार इसी जगह पर आयोजित होने वाले महारूद्राभिषेक मे खैरागढ़ छुईखदान गंडई सहित राजनांदगांव, डोंगरगढ़, कवर्धा, रायपूर, दूर्ग भिलाई के अलावा मप्र और महाराष्ट के शिवभक्त परिवारों ने भी बड़ी संख्या मे हिस्सा लेकर शिव के पार्थिव शिवलिंग के रूद्राभिषेक के साक्षी बने थे । पिछले साल की सफलता को देखते इस बार भी श्रीराम गौ सेवा समिति खैरागढ़, जय जगन्नाथ सेवा समिति छुईखदान, राजपरिवार दूर्गाउत्सव समिति, गोपीनाथ मंदिर समिति, दूर्गा मानस मंडली छुईखदान और योग समिति छूईखदान सहित सहयोगी संस्थाओ द्वारा इस बार भी इसे भव्य स्वरूप दिया जा रहा है । पार्थिव शिवलिंग रूद्राभिषेक के लिए शिवभक्तों की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। फतेह मैदान में आयोजित होने वाले इस भव्य रूद्राभिषेक के दौरान पूरी संगीत नगरी शिवमय होगी । इसकी भी शहर में जगह जगह तैयारियाँ की जा रही है । रूद्राभिषेक कार्यक्रम 3 मार्च को शाम पांच बजे से शुरू होगा । इस दौरान सामुहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ, एक साथ मंत्रोचारण के साथ रूद्राभिषेक, सामुहिक महामृत्युंजय जाप, शिव भजन, बनारस की तर्ज पर महाआरती और भोग भंडारा आयोजित होगा ।


छुईखदान का कुम्हार परिवार तैयार कर रहा पार्थिव शिवलिंग


फतेह मैदान में आयोजित होने वाले 1008 पार्थिव शिवलिंग रूद्राभिषेक के लिए छुईखदान का कुम्हार परिवार 1008 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रहा है । परिवार के सभी सदस्य इसके लिए माह भर से अधिक समय से शिवलिंग निर्माण की तैयारी में जुटे है । पिछले साल भी इसी रूद्राभिषेक के लिए पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया था। पिछले बार निर्धारित समय तक लोगो की खचाखच उपस्थिति के बाद भी स्थानीय और बाहर से आए लोगो को महारूद्राभिषेक में शामिल किया गया था । इस बार भी आयोजन समिति द्वारा अतिरिक्त व्यवस्था बनाई जा रही है। छुईखदान से रूद्राभिषेक में शामिल होने वाले शिवभक्तो के लिए आयोजन समिति द्वारा निशुल्क बस की व्यवस्था बनाई गई है ।


पांच हजार से अधिक लोग करेंगे रूद्राभिषेक


पिछले बार आयोजित किए गए रूद्राभिषेक में पांच हजार से अधिक शिवभक्त शामिल हुए थे। रूद्राभिषेक रतनपुर के पंडित सृजन महाराज और साथियों द्वारा कराया जाएगा। पिछले बार के भीड़ को देखते इस बार फतेह मैदान में जगह की अतिरिक्त व्यवस्था बनाई गई है । रूद्राभिषेक में शामिल होने वाले प्रत्येक शिवभक्त अपने परिवार के साथ रूद्राभिषेक में शामिल हो सकेगें। रूद्राभिषेक के दौरान यातायात और पार्किंग व्यवस्था के लिए भी आयोजन समिति पुलिस प्रशासन के साथ व्यवस्था में बनाने में जुटी हैं। इसके लिए एसडीएम कार्यालय सहित बस स्टैण्ड मे पार्किंग व्यवस्था बनाई जाएगी ।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad