Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 12, 2024

श्रमिक कैंटीन के खुलने से अब खाने की चिंता होगी दूर, मिल पाएगा गरम-गरम भोजन

 जिला - जांजगीर चांपा 



श्रमिक कैंटीन के खुलने से अब खाने की चिंता होगी दूर, मिल पाएगा गरम-गरम भोजन




  जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 के अवसर पर जाज्वल्य नगरी स्थित जिला मुख्यालय जांजगीर के नया बस स्टैंड परिसर पर शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत श्रमिक कैंटीन का शुभारंभ किया गया है। श्रमिको ने बताया की  कैंटीन के खुलने से अब दोपहर के समय में खाने की चिंता दूर होगी। उन्होंने बताया कि मैं और मेरे जैसे कई श्रमिक अपने-अपने गांव से सुबह से काम पर निकलने के कारण खाना पैक करके टिफिन में लाते थे। जिससे वह खाना दोपहर होते तक ठंडा भी हो जाता था। लेकिन अब श्रमिक कैंटीन के खुलने से मात्र 5 रुपए में हमें गरम भोजन मिल पाएगा, जो हम सभी श्रमिकों के लिए बहुत ज्यादा लाभप्रद होगा। 

 जांजगीर-चांपा जिले में दाल भात केंद्र के खुलने से श्रमिको को बहुत फायदा होगा। अधिकारी ने  कहा कि ऐसे मजदूर जिनके पास कई बार नाश्ता करने के लिए भी ज्यादा पैसे नहीं होते वह भी अब मात्र 5 रुपए में भरपेट खाना खा पाएंगे। प्रदेश सरकार की पहल पर शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत श्रमिक कैंटीन खोला गया है। इस योजना से अनेक श्रमिकों को गरम और ताजा भोजन मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad